फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   married man_suicide_lucknow

घर के दरवाजे पर दामाद को गोली से उड़ाया!

Sat, 16 Nov 2013 08:42 PM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
संजय त्रिपाठी/लखनऊ Updated Sat, 16 Nov 2013 08:42 PM IST
विज्ञापन
married man_suicide_lucknow

गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की शुक्रवार रात ससुराल में गोली लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन


सास ने पुलिस को नशे में हंगामे के बाद दामाद द्वारा खुदकुशी की सूचना दी, जबकि युवक के पिता ने अपने समधी पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

हत्या-आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस को फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। एसओ का कहना है कि दोनों स्थितियों में युवक की ससुराल वाले दोषी हैं।

एसओ गाजीपुर नोवेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि इंदिरानगर के सेक्टर-19 निवासी नितिन कुमार मिश्रा (27) को शनिवार रात 12:05 बजे उसकी सास सरिता पांडेय ने फोन किया।
विज्ञापन


इस पर नितिन थोड़ी दूर पर सेक्टर-21 स्थित अपनी ससुराल जा पहुंचा। कुछ समय बाद सरिता ने पुलिस कंट्रोल रूम व नितिन के पिता नरेश कुमार मिश्रा को फोन करके बताया कि घर के बाहर हंगामे के दौरान नितिन ने तमंचे से अपनी कनपटी पर गोली मार ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। नितिन खून से लथपथ पड़ा था। उसके दाहिने हाथ में तमंचा था। इस बीच पुलिस भी आ गई।

नितिन को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नरेश ने अपने समधी सरोज श्रीवास्तव पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि नितिन की बाई कनपटी पर गोली मारने के बाद तमंचा दाहिने हाथ में थमाया गया है।

बेटे की मौत पर रो रहे पीडब्लूडी ठेकेदार नरेश व उसकी पत्नी अलका ने बताया कि 28 मई को नितिन की शादी सरोज श्रीवास्तव व सरिता पांडेय की बेटी अंजली से हुई थी।

पढ़ें- पोर्न साइट पर नंबर डाल निकाली टीचर से खुन्नस

ससुराल पहुंचते ही अंजली ने अलग रहने के लिए दबाव बनाना शुरू किया और पति-पत्नी में अनबन हो गई। हालात से समझौता करते हुए उसने अपने घर के भूतल का हिस्सा नितिन व अंजली को दे दिया।

खुद छोटे बेटे शनि के साथ प्रथम तल पर रहने लगे। इसके बाद भी अंजली का झगड़ना जारी रहा। करवा चौथ पर मायके गई तो लौटने को राजी नहीं हुई। अलबत्ता उसने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 24 अक्तूबर को पुलिस व महिला आयोग में शिकायत कर दी।

दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। वहां समझौता हुआ लेकिन अंजली अपनी ससुराल नहीं लौटी। दंपत्ती का आरोप है कि नितिन को तीन दिन पहले उसके ससुर ने जान से मारने की धमकी दी थी। हत्या के इरादे से ही सास ने शुक्रवार रात फोन करके बुलाया था।


दस साल से लापता है भाई

जवान बेटे की मौत पर बिलख रही अलका मिश्रा ने बताया कि उनका मंझला बेटा मोनू वर्ष 2003 में लापता हो गया था। दस साल बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला है। बड़ा बेटा नितिन अपने पिता नरेश के साथ सेक्टर-25 में गुमटी रखकर पान मसाला, चाय व कोल्डड्रिंक बेचता था। छोटा बेटा शनि बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है।

पढ़ें- अवैध संबंधों में की गई थी सुपरवाइजर की हत्या

चादर के सहारे छत से उतरा नितिन
नरेश मिश्रा ने बताया कि वह शुक्रवार को नितिन को साथ लेकर देवां शरीफ गया था। वहां से लौटने पर परिवार के साथ खाना खाया। घर के मुख्यद्वार पर भीतर से ताला लगाकर सभी लोग सो गए। रात 12 बजे के बाद नितिन को उसकी सास ने फोन किया। तेज आवाज में बात करते हुए नितिन अपने कमरे से निकला।

मां से मुख्यद्वार की चाभी लेने के बजाय वह चादर के सहारे छत से उतरा और ससुराल जा पहुंचा। थोड़ी देर बाद उसकी मौत की खबर मिली।

क्राइम खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed