फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder in illicit relation in kanpur

पत्नी ने रात में प्रेमी को बुलाया, पति ने की हत्या

Tue, 24 Mar 2015 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 24 Mar 2015 02:33 PM IST
विज्ञापन
murder in illicit relation in kanpur

चकेरी में पत्नी से अवैध संबंधों में पति ने फार्म हाउस के गार्ड दीपक (20) की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया। दो दिन से लापता दीपक का शव सोमवार को मिला।

विज्ञापन

 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। परिजनों ने एक महिला समेत आठ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

चकेरी पुलिस ने 12 घंटे में ही वारदात का खुलासा कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इधर, देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दीपक अंबेडकर नगर डूडा कालोनी निवासी महेंद्र प्रसाद का बेटा था।

पिता महेंद्र ने बताया कि दीपक अंबेडकर नगर में एक फार्म हाउस में उसके साथ नौकरी करता था। दीपक शनिवार को घर से निकला था। चकेरी थाने में रविवार को गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

पिता ने लगाया रंजिशन हत्या का आरोप

murder in illicit relation in kanpur

महेंद्र के मुताबिक उनका भतीजा राहुल सुबह शौच को जंगल की ओर जा रहा था। इस बीच घर से दो सौ मीटर दूर नाले में उसने दीपक का शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
 
परिवार वाले मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। सीओ कैंट पवित्र मोहन त्रिपाठी और इंस्पेक्टर कमल यादव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
 
महेंद्र ने बताया कि क्षेत्र के अर्जुन का उनके पड़ोसी चंद्रपाल के घर आना-जाना है। चार मार्च को दीपक घर के पास खड़ा था। तभी अर्जुन की बाइक से उसे टक्कर लग गई थी।

तब चंद्रपाल उनके बेटे रमन, रजत, मनोज पासवान और अर्जुन ने उसकी पिटाई की थी। महेंद्र का आरोप है कि रंजिश के चलते चंद्रपाल ने बेटों और साथियों के साथ दीपक को अगवा कर मार डाला।

मनोज ने कुबूला अपराध

murder in illicit relation in kanpur

सीओ कैंट ने बताया कि मामले की जांच की गई। आरोपियों से सख्ती के पूछताछ हुई तो मनोज ने सच उगल दिया। सीओ के मुताबिक मनोज की पत्नी से दीपक के अवैध संबंध थे।

मनोज की पत्नी ने दीपक को शनिवार रात बुलाया था। देर रात पत्नी को दीपक के साथ आपत्तिजनक हालत में उसने देख लिया। गुस्से में दीपक को गला दबाकर मार डाला।

इसके बाद शव को पास स्थित नाले में फेंककर घर आ गया था। सीओ ने बताया कि मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed