{"_id":"60c03fb267f9300e5179151b","slug":"murder-in-election-rivalary-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: चुनावी रंजिश में दंपति पर झोंका फायर, गोली लगने से पत्नी की मौत, पति गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकी: चुनावी रंजिश में दंपति पर झोंका फायर, गोली लगने से पत्नी की मौत, पति गंभीर
Wed, 09 Jun 2021 09:46 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 09 Jun 2021 09:46 AM IST
सार
बाराबंकी जिले में हुई एक वारदात में दबंगों ने चुनावी रंजिश में एक दंपति पर फायर झोंक दिया। वारदात में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया।
विज्ञापन
बाराबंकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबकी के कोठी थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश में चलते एक पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। हमले में पत्नी की मौत हुई है जबकि पति घायल हुआ है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मृतका के देवर विशाल वर्मा कहना है कि घटना के पीछे चुनावी रंजिश है। एएसपी मनोज पांडे ने बताया कि पुलिस ने मामले में नामजद केस दर्ज किया है व एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
पूरी घटना की जांच की रही है। कोठी थाना क्षेत्र के अरुई निवासी दामोदर वर्मा अपनी पत्नी संगीता देवी के साथ मंगलवार रात बाराबंकी से अपने गांव जा रहे थे तभी गांव से कुछ दूर पहले असंद्रा थाना क्षेत्र की सीमा में गांव के ही रहने वाले सत्येंद्र कुमार उर्फ सोनू ने उसे अपने साथियों के साथ रोक लिया।
विज्ञापन
दामोदर ने जैसे ही सत्येंद्र को देखा बाइक से कूदकर भाग गया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। जिसमें उसकी पत्नी संगीता को गोली लगी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना रात लगभग 10:45 बजे की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।