{"_id":"f2f3f9afc8854ed35295ead179b984d7","slug":"murder-after-rape-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बहाने किया बलात्कार, हत्या कर पहुंचा थाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के बहाने किया बलात्कार, हत्या कर पहुंचा थाने
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Fri, 13 Dec 2013 12:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सआदतगंज के युवक ने नौकरी का झांसा देकर एक ग्यारहवीं की छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसे अपनी पत्नी बताकर आशियाना के रुचिखंड में एक किराए के मकान में ले गया।
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी और कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया। फिर खुद को बचाने के लिए खुदकुशी की कहानी गढ़ी और थाने जा पहुंचा। पुलिस ने कमरे से शव बरामद कर युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे सआदतगंज के मौअज्जमनगर निवासी सचिन कुमार मौर्या ने थाने पहुंचकर सूचना दी कि उसने तीन दिन पूर्व रुचिखंड के अजय कुमार का मकान किराए पर लिया था।
विज्ञापन
कमरे में पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में बाहर से ताला लटक रहा था। पुलिस ने ताला तोड़कर कमरे के फर्श पर पड़ी लाश बरामद की।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सचिन को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पहले तो सचिन पुलिस को इधर-उधर की कहानी सुनाता रहा। बाद में बताया कि युवती उन्नाव के अजगैन के हरचंदपुर गांव निवासी सोनिया (17) है।
पुलिस ने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर सोनिया के पिता विश्वनाथ व अन्य रिश्तेदार भी थाने पहुंच गए। पिता ने बताया कि उसकी बेटी बीते 10 दिसंबर को दवा लेने गई थी।
उसी दौरान लापता हो गई। उन लोगों ने अजगैन पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। पिता ने आशियाना पुलिस को दुष्कर्म के बाद हत्या की तहरीर दी है।
पूछताछ में मकान मालिक अजय ने बताया कि वह सचिन से पूर्व परिचित था। 10 दिसंबर को सचिन रुचिखंड के अपने साथी संतोष व सूरज के साथ आया और एक माह पूर्व शादी का हवाला देकर किराए पर कमरा मांगा।
इस पर उसे फर्स्ट फ्लोर पर एक कमरा किराए पर दे दिया। उसी रात करीब 7.30 बजे सचिन अपनी पत्नी के साथ आया और कमरे में चला गया। दूसरे दिन दोनों कमरे से नहीं निकले।
फिर शाम चार बजे सचिन मकान मालिक से यह कहकर निकला कि काम से बाहर जा रहा है। रात तक वापस आ जाएगा। उसके बाद से नहीं लौटा।
एसओ ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि सचिन की एक दोस्त के जरिए लड़की से जान पहचान हुर्ठ थी। नौकरी का झांसा देकर सचिन ने उसे अपने जाल में फंसाया कर लखनऊ लाया था।
छात्रा से सचिन की पहचान कराने वाले युवक की तलाश की जा रही है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।