फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mother reveals husband killed martina.

बेटी की हत्या पर मां का खुलासा, बोली- पति को पिस्टल लेकर सीढ़ियों से उतरते देखा, वही है खूनी

Sun, 12 Nov 2017 02:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Nov 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
Mother reveals husband killed martina.
28 वर्षीय मार्टिना, खून से लथपथ था उसका बिस्तर - फोटो : amar ujala

लखनऊ के ए‌‌ल्डिको कॉलोनी में हुई युवती की हत्या का खुलासा हो गया है। लड़की की मां मालती ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के सामने दिए गए बयान में उसने कहा कि वो फायरिंग की आवाज सुनकर दौड़ी तो देखा पति पिस्टल लेकर सीढ़ियों से उतर रहा था और बेटी अपने कमरे में बेड पर खून से लथपथ पड़ी थी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि लखनऊ के पीजीआई इलाके के एल्डिको कॉलोनी में 28 वर्षीय मार्टिना की पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसे परिवारीजनों ने सुसाइड बताया था। लेकिन परिवारीजनों की थ्योरी पुलिस के गले नहीं उतर रही थी।
विज्ञापन


मार्टिना को पांच गोलियां अलग-अलग जगह पर लगी थी जिससे साफ हो गया कि उसने खुदकुशी नहीं की। एक गोली उसकी दायीं कनपटी के पीछे लगी तो दूसरी दायीं आंख के नीचे। सीने के दायीं व बायीं तरफ एक-एक गोली लगी और पांचवीं गोली सीने के बीचो-बीच लगी थी। पोस्टमार्टम में सिर से दो गोलियां व सीने में एक गोली फंसी मिली है। सीने पर लगी दो गोलियां आर-पार हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात शनिवार सुबह हुई थी। मामले को रफा-दफा करने के लिए पारिवारवाले मार्टिना को ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मार्टिना स्वास्‍थ्य विभाग से रिटायर्ड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राकेश बाबू गुप्ता की बेटी थी। राकेश बाबू गुप्ता ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। एल्डिको कॉलोनी में उसने तीन मंजिल का शानदार मकान बनवाया है। उसने अपने मकान का नाम अमेरिका के प्रेसीडेंट के घर के नाम पर व्हाइट हाउस रखा है। इलाके में चर्चा है कि कोई आईएएस भी ऐसा मकान नहीं बनवा सकता जैसा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने बनवाया है।

परिवारीजन बोले- पिस्टल छीनने की कोशिश में चल गई गोलियां

Mother reveals husband killed martina.
बेड पर पड़ा खून। - फोटो : amar ujala

शरीर के अलग-अलग हिस्सों में पांच गोलियां मारकर खुदकुशी करने की बात पुलिस के गले से नहीं उतरी। एएसपी उत्तरी और सीओ ने परिवारीजनों से कई बार बात बदल-बदलकर जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन वह अपनी बात पर अड़े रहे। परिवारीजनों का कहना था कि दरअसल मार्टिना ने खुद को पहली गोली मारी तो सभी भागकर उसके कमरे में पहुंच गए। इससे पहले कि वह खुद को और गोलियां मारती, परिवार के सदस्य उससे पिस्टल छीनने लगे। इसी छीना-झपटी में चार और गोलियां चल गईं। हालांकि, परिवारीजनों का यह तर्क भी किसी के गले से नहीं उतर रहा है।

भाई ने दिया था तर्क, डिप्रेशन में थी
मार्टिना के बड़े भाई अजीत ने बताया कि वह डिप्रेशन में रहती थी। माता-पिता उसकी शादी के लिए रिश्ता ढूंढ़ रहे थे लेकिन वह शादी नहीं करना चाहती थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हो सकता है मार्टिना किसी और से शादी करना चाहती हो जिसे लेकर परिवारीजन तैयार न हों और आपस में झगड़े के बाद उसे गोली मार दी गई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed