{"_id":"7e2dddffec48061d6e3d50dbaa14832b","slug":"molestation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय में हुई छेड़खानी, छात्रा गश खाकर गिरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौचालय में हुई छेड़खानी, छात्रा गश खाकर गिरी
आशीष कुमार त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 23 Aug 2014 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू में शौचालय के अंदर घुसकर शुक्रवार को एक छात्रा से छेड़खानी की गई। छात्रा ने इसकी शिकायत यूनिवर्सिटी के वीमेन ग्रिवांस रिड्रेसल सेल से की है।
विज्ञापन
दोषी छात्र को पकड़ने के लिए प्रॉक्टर शिनाख्त परेड की तैयारी कर रहे हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय में दोपहर करीब ढ़ाई बजे पीजी की एक छात्रा मनोविज्ञान विभाग की ओर से आ रही थी।
विज्ञापन
वह हिंदी विभाग के पास पहुंची तो वहां पर गर्ल्स वाशरूम यूज करने चली गई। मगर वाशरूम की कुंडी टूटी होने से दरवाजा ढंग से बंद नहीं हो पाया।
यह देखकर एक दबंग छात्र अंदर घुस गया और छात्रा से छेड़खानी की कोशिश करने लगा। दबंग छात्र को वाशरूम के भीतर देखकर छात्रा मौके पर जोर-जोर से चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
छात्रा का कहना है कि इसके बाद वह छात्र बाहर खड़े अपने तीन साथियों के साथ मौके से भाग निकला।
बुरी तरह दहशत में आई छात्रा वाशरूम के बाहर आते ही गश खाकर गिर गई। आसपास हिंदी विभाग में खड़े लोग मदद के लिए आगे बढ़े।
इसके बाद छात्रा ने हिम्मत दिखाई और वीमेन ग्रिवांस रिड्रेसल सेल की प्रमुख प्रो. शीला मिश्रा के पास पहुंचकर लिखित शिकायत की। इस बीच आरोपी छात्र मौके से भागने में कामयाब हो गया।