{"_id":"62b93fa8d7eca609580e83c4","slug":"molestation-and-rape-with-girls-from-nepal-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नेपाली लड़कियों के साथ हुए दुष्कर्म मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर व रासुका के तहत चलेगा मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Balrampur News: नेपाली लड़कियों के साथ हुए दुष्कर्म मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर व रासुका के तहत चलेगा मुकदमा
Mon, 27 Jun 2022 01:50 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:50 PM IST
सार
बलरामपुर के हरैया थाना क्षेत्र के बाजार में खरीदारी करने आई नेपाली लड़कियों के साथ दुष्कर्म और छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर जिले के हरैया थाना क्षेत्र के रविवार को लगाने वाले साप्ताहिक बाजार में घर गृहस्थी का सामान खरीदने नेपाल से भारत आई लड़कियों के साथ स्थानीय थाना क्षेत्र के चार युवकों ने जंगल में पड़ने वाले रास्ते पर रोक कर पहले उनसे छेड़खानी की। आरोपियों ने दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म भी किया।
विज्ञापन
वारदात के कुछ ही घंटे बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों पर गैंगस्टर व रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा।
विज्ञापन
लड़कियों ने मामले की सूचना वापस पहुंच कर नेपाल में अपने परिजनों को दी। परिजन पीड़ित बच्चियों को लेकर नेपाल के जनपद डांग स्थित खंगरा नाका नेपाली थाने पहुंचे।
विज्ञापन
नेपाल की पुलिस पीड़ितों को लेकर हरैया थाने पहुंची। पीड़ित लड़कियों का मेडिकल परीक्षण करवाया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।