फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Minister's daughter in law to commit suicide

पूर्व मंत्री की बहू ने आग लगाकर दी जान

Wed, 27 Nov 2013 11:46 AM IST
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ Updated Wed, 27 Nov 2013 11:46 AM IST
विज्ञापन
Minister's daughter in law to commit suicide

गोमतीनगर के विपुलखंड में मंगलवार दोपहर पूर्व मंत्री मार्कण्डेय चंद की बहू ने खुद को किचन में बंदकर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली।

विज्ञापन


शोर सुनकर स्कूल से लौटी उसकी बेटी व नौकर किचन पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घटना के वक्त विवाहिता के पति अपनी एक बेटी व बेटे के साथ गोरखपुर वैवाहिक समारोह में गए थे।

सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया और घर वालों को सूचना दी। बताया जाता है कि वे डिप्रेशन की शिकार थीं और उनका इलाज चल रहा था।

पढ़ें- प्रेमिका ने किया था खुदकुशी को मजबूर, गिरफ्तार
विज्ञापन


एसओ गोमतीनगर का कहना है कि, विवाहिता के घर वालों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी तक घर वालों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।

मूलरूप से गोरखपुर के कैम्पियरगंज निवासी सीपी चंद कोयले के व्यवसाय के साथ सक्रिय राजनीति में हैं। सीपी के पिता मार्कण्डेय चंद उप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व मंत्री का देहावसान हो गया था। सीपी चंद की शादी 1992 में गोरखपुर की दीप्ति सिंह से हुई थी।

पढ़ें- फर्जी चेक थमाकर जालसाज सामने से ले गया कार

सीपी अपनी पत्नी दीप्ति सिंह (40) बेटी अदिति, दिव्यांशी व बेटे आदित्य के साथ गोमतीनगर के विपुलखंड में रहते हैं। सोमवार को वे दिव्यांशी व आदित्य के साथ गोरखपुर एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे।

घर पर पत्नी दीप्ति के साथ बड़ी बेटी अदिति एवं नौकर सतीश थे। रोजमर्रा की तरह सुबह अदिति स्कूल चली गई।
जब वह स्कूल से लौटी तो ऊपरी मंजिल के किचन से चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।

पढ़ें- जयमाल स्टेज से टप्पेबाज ने उड़ाया रुपयों भरा बैग


अदिति व नौकर सतीश भाग कर ऊपर गए तो किचन अंदर से बंद पाया।

नौकर सतीश छत से कूदकर किचन की खिड़की से झांक कर देखा तो किचन में दीप्ति सिंह आग की लपटों से घिरी थीं।
तलाशी में पुलिस को किचन से एक बर्तन मिला जिसमें पेट्रोल रखा गया था।

पुलिस ने दीप्ति का सेलफोन अपने कब्जे में ले लिया है। सेलफोन की कॉल डिटले खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed