{"_id":"5bd18846bdec22695176a320","slug":"men-tried-to-rape-lady-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा कारोबारी की पत्नी से बदमाशों ने की दुष्कर्म की कोशिश, पति पर किया धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ा कारोबारी की पत्नी से बदमाशों ने की दुष्कर्म की कोशिश, पति पर किया धारदार हथियार से हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के आशियाना में घर पर अकेली कपड़ा कारोबारी की पत्नी से इलाके के ही चार बदमाशों ने दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने चीख-पुकार मचाई तो पति मौके पर आ गया। आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और भाग निकले।
पीड़ित दंपती शिकायत लेकर थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें फटकार लगाते हुए भगा दिया। पीड़िता ने वीमेन पॉवर लाइन 1090 में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे घर में घुसे नरेंद्र व सत्येंद्र नाम के दो युवकों ने उसे दबोच लिया।
पीड़िता का कहना है कि दोनों के साथी अपूर्व व आयुष भी आ गए। चारों ने मुंह दबाकर दुष्कर्म की कोशिश की। चीखपुकार सुनकर महिला का पति आ गया और बदमाशों से भिड़ गया। इस बीच एक बदमाश ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया और चारों भाग निकले।

सीसीटीवी कैमरे की निकलवाई फुटेज
डेमो
कपड़ा कारोबारी ने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई तो चारों नजर आ गए। फुटेज में अपूर्व व आयुष सीसीटीवी कैमरा तोड़कर भीतर घुसते नजर आ रहे हैं। इस बीच शोरगुल सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
पीड़ित दंपती आशियाना थाना पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने उन्हें फटकार लगाते हुए भगा दिया। महिला ने वीमेन पावर लाइन 1090 में कॉल करके चारों आरोपियों की शिकायत की है। आशियाना थाना के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।