फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   men tried to rape lady in lucknow

कपड़ा कारोबारी की पत्नी से बदमाशों ने की दुष्कर्म की कोशिश, पति पर किया धारदार हथियार से हमला

Thu, 25 Oct 2018 02:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 25 Oct 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
men tried to rape lady in lucknow
डेमो
लखनऊ के आशियाना में घर पर अकेली कपड़ा कारोबारी की पत्नी से इलाके के ही चार बदमाशों ने दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने चीख-पुकार मचाई तो पति मौके पर आ गया। आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और भाग निकले।
विज्ञापन


पीड़ित दंपती शिकायत लेकर थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें फटकार लगाते हुए भगा दिया। पीड़िता ने वीमेन पॉवर लाइन 1090 में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे घर में घुसे नरेंद्र व सत्येंद्र नाम के दो युवकों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि दोनों के साथी अपूर्व व आयुष भी आ गए। चारों ने मुंह दबाकर दुष्कर्म की कोशिश की। चीखपुकार सुनकर महिला का पति आ गया और बदमाशों से भिड़ गया। इस बीच एक बदमाश ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया और चारों भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की निकलवाई फुटेज

men tried to rape lady in lucknow
डेमो
कपड़ा कारोबारी ने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई तो चारों नजर आ गए। फुटेज में अपूर्व व आयुष सीसीटीवी कैमरा तोड़कर भीतर घुसते नजर आ रहे हैं। इस बीच शोरगुल सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।

पीड़ित दंपती आशियाना थाना पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने उन्हें फटकार लगाते हुए भगा दिया। महिला ने वीमेन पावर लाइन 1090 में कॉल करके चारों आरोपियों की शिकायत की है। आशियाना थाना के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed