फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Medical students looted in the shop, beat the womens

मेडिकल छात्रों ने दुकान में की लूटपाट, महिलाओं को भी पीटा, सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई वारदात

Tue, 18 Jun 2019 01:45 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Tue, 18 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Medical students looted in the shop, beat the womens
छात्रों ने दुकान में की लूटपाट - फोटो : अमर उजाला
लोहिया संस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल व प्रदर्शन के दौरान एमबीबीएस के छात्रों ने सोमवार दोपहर जमकर गुंडागर्दी की। ओपीडी गेट के सामने स्थित जनरल स्टोर पर धावा बोल दिया और दुकानदार व कर्मचारियों को मारपीट कर खदेड़ने के बाद लूटपाट की। छात्रों ने महिलाओं को भी पीटा।
विज्ञापन


छात्रों के खिलाफ दुकान में घुसकर मारपीट, गालीगलौज, धमकी, तोड़फोड़ व लूट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फुटेज के जरिये हमलावर छात्रों की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक राजीव द्विवेदी ने बताया कि लोहिया संस्थान में एमबीबीएस के कुछ छात्र ओपीडी गेट के सामने स्थित अरविंद जनरल स्टोर पर डियो लेने गए थे।
विज्ञापन


वहां पैकेट खोलकर स्प्रे करने के विरोध पर ये छात्र भड़क गए और अपने साथियों को बुलाकर हमला बोल दिया। दुकान मालिक रंजीत यादव व कर्मचारियों से मारपीट के साथ उन्हें खदेड़ दिया। इसके साथ तोड़फोड़ की और गल्ले से नकदी व सामान लूट ले गए। दुकान से सटे घर के पास मौजूद महिलाओं से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों के तांडव से घबराए रंजीत यादव की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस बीच इलाके के व्यापारी भी एकत्र हो गए। उन्होंने गोमतीनगर व्यापार मंडल के संगठन मंत्री रंजीत यादव पर हमला व प्रतिष्ठान में लूटपाट के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

संस्थान के अफसरों को फुटेज दिखाकर किए जाएंगे चिह्नित
हमले व लूट की सूचना पर आसपास के थानों की पुलिस लेकर पहुंचे क्षेत्राधिकारी गोमतीनगर अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। मोहल्ला बिहारीपुर निवासी दुकान मालिक रंजीत यादव की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि फुटेज से आरोपियों को चिह्नित करके उनकी तलाश कराई जा रही है। लोहिया संस्थान के अधिकारियों को फुटेज दिखाकर छात्रों की पहचान कराने के आदेश दिए गए हैं।

हमले से अफरातफरी
विभूति खंड के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लोहिया संस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल के मद्देनजर पुलिसकर्मी तैनात थे। इस बीच एमबीबीएस छात्रों के ओपीडी गेट के सामने स्थित जनरल स्टोर पर धावा बोलकर लूटपाट की सूचना से अफरातफरी मच गई। गोमतीनगर व चिनहट थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। फुटेज में एक  आरोपी गल्ले से रुपये निकालकर जेब में रखते नजर आया और तीन-चार आरोपियों के सामान बैग में भरकर ले जाने की पुष्टि हो रही है।


चिकित्सा अधीक्षक बोले-करा रहे जांच, होगी कार्रवाई
एमबीबीएस छात्रों के हमले व लूटपाट पर  प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुब्रत चंद्रा ने जांच शुरू कराई है। उन्होंने कहा कि आरोपी छात्रों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed