{"_id":"afc1ed5fc50ed272e825c2d1e97d8c3e","slug":"mba-student-involved-in-fake-check","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीए छात्र ने फर्जी चेकों से लगाई लाखों की चपत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमबीए छात्र ने फर्जी चेकों से लगाई लाखों की चपत
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Tue, 24 Sep 2013 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालसाजों ने जाली चेक लगाकर एक टेलीफिल्म कंपनी के बैंक के खाते से 4.75 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
बैंक के मुख्य प्रबंधक की तहरीर पर मामला दर्ज कर जानकीपुरम पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को धर दबोचा।
जबकि, घपले का मास्टर माइंड एमबीए छात्र रकम लेकर फरार हो गया। बकौल पुलिस टेलीफिल्म कंपनी के बैंक एकाउंट से कोलकाता में भी जालसाजी कर करीब 12 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं।
एसओ जानकीपुरम अमित कुमार सिंह के मुताबिक 19 सितंबर को पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक ने मामले की रिपोर्ट लिखाई थी।
इसमें उन्होंने बताया कि जानकीपुरम सेक्टर-जे निवासी अनुपम पटेल का इलाकाई शाखा में अकाउंट है।
आरोप लगाया कि जाली चेक से हरियाणा के पंचकुला की बौफिलिक्स टेलीफिल्म कंपनी के खाते से 4.75 लाख रुपये अनुपम के खाते में स्थानांतरित हुए और दो दिन बाद निकाल लिए गए।
विज्ञापन
छानबीन के दौरान पुलिस ने अनुपम पटेल को दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि कुछ समय पहले एक मैजनेमेंट कॉलेज से एमबीए कर रहे राहुल सिंह नामक युवक से जानपहचान हुई थी।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के मैगलगंज निवासी राहुल इंदिरानगर के टेड़ीपुलिया स्थित एक हॉस्टल में रह रहा था। बातचीत के दौरान राहुल ने बताया कि पिता ने जमीन खरीदने के लिए पीएनबी की 4.75 लाख रुपये की चेक दी थी।
लेकिन खाता न होने के चलते दिक्कत हो रही है। अनुपम का पीएनबी में खाता होने की जानकारी पर चेक कैश कराने के एवज में पांच हजार रुपये देने का लालच दिया।
इस पर अनुपम तैयार हो गया और चेक अपने खाते में लगा दी। रुपये खाते में आते ही राहुल ने 4.70 लाख रुपये निकलवा लिए। पुलिस के हॉस्टल पहुंचने से पहले राहुल फरार हो चुका था। पुलिस उसके पैतृक निवास का पता लगाने की कोशिश कर रही है।