फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   married woman killed brutally in uttar pradesh.

यूपी: रूह कंपा देंगी ससुरालियों की ये हैवानियत

Tue, 23 Sep 2014 12:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 Sep 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
married woman killed brutally in uttar pradesh.

यूपी में हैवानियत की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब रायबरेली में एक विवाहिता के साथ रूह कंपाने वाली वारदात सामने आई है। मामला रायबरेली-शिवगढ़ के बछरावां थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


यहां एक विवाहिता की चाकू से गोदने के बाद तेजाब डालकर हत्या कर दी गई। यही नहीं, कत्ल के बाद शव को जंगल में फेंक दिया गया। इस नृशंस घटना को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि दहेज की खातिर ससुरालीजनों ने दिया।
विज्ञापन


मृतका को 16 सितंबर को ससुराल वाले मायके से जबरिया लेकर गए थे। मामले में पुलिस के कोई कार्रवाई न करने से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सूचना पर पहुंचे थानेदार और अन्य पुलिस कर्मियों को दो घंटे तक बंधक बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। एएसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।

घर से जबरन उठा ले गया था पति

married woman killed brutally in uttar pradesh.

बछरावां के कुंडौली गांव निवासी रेनू (20) की शादी इसी थाना क्षेत्र के खानपुर सेहगों गांव निवासी अरविंद उर्फ पिंकू के साथ हुई थी। 16 सितंबर को रेनू मायके में थी।

अचानक पति समेत अन्य ससुरालीजन पहुंचे और लड़की के माता-पिता को बिना कुछ बताए बेटी को जबरदस्ती ले गए। घटना वाले दिन ही पिता राजकमल ने थाने में पति, ससुर, सास, नंनदोई, ननद आदि के खिलाफ बेटी को गायब करने की तहरीर दी।

पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया, लेकिन वह यह पता नहीं लगा पाई कि विवाहिता रेनू कहां पर है। गुरुवार की शाम बिंदुपुर वाया सेहगों मार्ग पर द्वंदपुर जंगल में एक महिला का शव पड़ा मिला।

डाला तेजाब फिर चाकू से गोदा

married woman killed brutally in uttar pradesh.

सूचना पर आसपास के लोग और परिवारीजन पहुंचे तो उसकी पहचान रेनू के रूप में हुई। महिला के पूरे शरीर पर तेजाब डाल दिया गया था। साथ ही शरीर पर चाकू के कई घाव हैं।

इससे आशंका है कि पहले विवाहिता को चाकू से गोदा गया फिर तेजाब डालकर हत्या कर दी गई। बछरावां थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष यादुवेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

इधर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। घटना वाले दिन ही तहरीर देने के बाद कार्रवाई न होने से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सभी ने कार्यवाहक एसओ और अन्य पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया।

ससुर ने चचेरे भाई संग किया गैंगरेप

married woman killed brutally in uttar pradesh.

बहराइच में ससुराल में अपने जीजा की हत्या की चश्मदीद गवाह महिला को उसके ससुर ने अगवा कर लिया। अज्ञात स्थान पर ससुर व उसका चचेरे भाई उससे दुष्कर्म करते रहे। बुधवार रात ससुर उसे दूसरे ठिकाने पर ले जाने लगा तो महिला भाग निकली। इस पर ससुर ने उस पर कट्टे से फायर झोंक दिया। गोली महिला के पीठ में लगी है। लहूलुहान हालत में वह किसी तरह महिला जिला अस्पताल पहुंची और बेहोश हो गई।

बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र की युवती का विवाह डेढ़ साल पहले पयागपुर में हुआ था। 17 जून की रात महिला के जीजा निवासी कोड़रीताल, उसके ससुराल पहुंचे। यहां महिला के दो भाई भी आए थे। विवाद पर साढ़ू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में विवाहिता ने चश्मदीद गवाह होने की बात कहते हुए ससुर पर जीजा को गोली मारने का बयान दिया। इसी के बाद से ससुर और बहू के बीच रंजिश हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed