फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   married woman burned by goons for complaining in police

दुष्कर्म के प्रयास की पुलिस में शिकायत की तो दबंगों ने केरोसिन डाल जिंदा जलाया

Sat, 01 Dec 2018 09:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
married woman burned by goons for complaining in police
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo

सीतापुर के तंबौर थाना इलाके में दबंगों ने एक विवाहिता पर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। आग की लपटों से घिरी महिला को देख हर कोई भौंचक्का रह गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने आग बुझाई। बुरी तरह झुलसी महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


दुष्कर्म करने के प्रयास की शिकायत पुलिस से करने पर दबंगों ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। दिन-दहाड़े अंजाम दी गई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत व्याप्त है। सीओ बिसवां ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के कुम्हारपुरवा मजरा ककरहा में रहने वाली संगीता देवी (20) पुत्री जोद्धी शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव के बाहर खेतों की ओर शौच के लिए गई थी। गांव के ही सगे भाई रामू व राजेश ने उसे दबोच लिया और उसके ऊपर केरोसिन उडेलकर आग लगाकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की लपटों से घिरी संगीता मदद की गुहार लगाती खेत से बाहर निकली तो आसपास मौजूद ग्रामीण यह नजारा देख हक्के-बक्के रह गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। बुरी तरह झुलसी महिला को सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया।

झुलसी महिला ने पुलिस को बयान दिया है, कि बीती 29 नवंबर को जब वह शौच गई थी, रामू ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख वह भाग गया था। इस घटना की तहरीर भी पुलिस को दी गई थी। आरोप है, कि पुलिस से शिकायत पर ही दबंगों ने यह वारदात अंजाम दी है। सीओ बिसवां तौकी अहमद खां ने गांव पहुंचकर जांच की। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस की लापरवाही बनी वारदात की वजह

महिला को जिंदा जलाने की सनसनीखेज वारदात की वजह पुलिस की लापरवाही बनी। दरअसल, दुष्कर्म के प्रयास की तहरीर मिलने पर भी इलाकाई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इतना ही नहीं पीड़िता ने अपने पति के साथ बीती 30 नवंबर को सीओ बिसवां से भी मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई थी। मगर उसकी आवाज नक्कारखाने में तूती की मानिंद दबकर रह गई। नतीजतन, आरोपी का हौसला इस कदर बुलंद हुआ कि उसने यह दुस्साहसिक वारदात अंजाम दे डाली। वारदात से ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ बेहद आक्रोश है। 

जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी

महिला से दुष्कर्म के प्रयास की सूचना मिली थी। तहरीर नहीं मिली। फिर भी उसकी तलाश की गई लेकिन वह हाथ नहीं आया। महिला को जलाने के मामले में उसके पिता की तहरीर पर आरोपी रामू व राजेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 
 ओपी सरोज, थाना प्रभारी तंबौर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed