{"_id":"9aa7c52316de40d43073ce48af32473a","slug":"man-tries-to-rape-a-girl-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम लौट रही थी स्कूल से, तभी शातिर ने दबोच लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम लौट रही थी स्कूल से, तभी शातिर ने दबोच लिया
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 24 Sep 2013 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालकटोरा क्षेत्र में सोमवार दोपहर स्कूल से लौट रही बच्ची से पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुराचार का प्रयास किया।
विज्ञापन
छात्रा किसी तरह चंगुल से बचकर निकली और घर पहुंच परिवार को पूरी जानकारी दी।
शिकायत लेकर पहुंची पीड़ित की मां व परिवार के अन्य लोगों को पथराव कर भगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आलमनगर के मुरउ टोला निवासी किशोरी इलाके के एक स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। स्कूल से छुट्टी के बाद छात्रा घर लौट रही थी।
इस दौरान रास्ते में पड़ोस में रहने वाला निशक्त युवक संतोष मौर्या उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और दुराचार का प्रयास किया।
विज्ञापन
छात्रा के विरोध करने पर मारने की धमकी देते हुए मुंह बंद रखने को कहा। इस बीच घरवालों के आने की आहट पर उसे छोड़ दिया। रोते-बिलखते घर पहुंची छात्रा ने मां को पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
शिकायत लेकर पहुंचने पर आरोपी के परिवार वाले उल्टा पीड़ित के घरवालों से भिड़ गए। बात बढ़ने पर पीड़ित परिवार पर पथराव कर दिया।
बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत मिलने पर छानबीन के बाद आरोपी को धर दबोचा। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।