{"_id":"56ff5aab4f1c1b7661f00105","slug":"man-tortures-wife-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से भागकर शादी की फिर दहेज के लिए काटी नाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से भागकर शादी की फिर दहेज के लिए काटी नाक
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
प्यार के ये अंजाम?
- फोटो : Demo
लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में एक युवक ने प्रेमिका से शादी की। साल भर उसके साथ रहा। इसके बाद दहेज की खातिर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर चाकू से उसकी नाक काट ली।
पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, गांव भरिगहना के पवन कुमार का इलाके की एक युवती से प्रेमप्रसंग था।
साल भर पहले दोनों ने घर से भाग कर शादी की और कुछ दिनों बाद पवन अपनी पत्नी को लेकर घर लौटा। पवन ने दहेज में 50 हजार रुपये व बाइक की मांग को लेकर पीटा।
विरोध पर चाकू से हमला करके उसकी नाक काट ली। एसओ महेंद्र यादव का कहना है कि जांच कराई जा रही है।