फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man surrender after his wife's murder

पत्नी की हत्या करने के बाद खून से सने हाथ लेकर पहुंच गया थाने

Mon, 24 Aug 2015 10:30 PM IST
Updated Mon, 24 Aug 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
man surrender after his wife's murder

खुद के मोबाइल में पत्नी के सिम लगाने पर पति ने पत्नी का सिर दीवार पर पटक दिया और फिर बेलचे व ईंट से पीट-पीटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारे को खुद के किए पर कोई पछतावा नहीं हुआ और खून से सने हाथ लेकर वह खुद थाने जा पहुंचा और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


थाने में उसने पुलिस वालों को अपनी हैवानियत की दास्तां सुनाई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर मौके से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की मां की ने दामाद के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराया है।
विज्ञापन


यूपी के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ में कस्बा सुबेहा के गढ़ी वार्ड निवासी जावेद की एक शादी पहले भी हो चुकी थी। उससे उसे एक सात साल का पुत्र वारिस अली है, लेकिन उसकी पहली पत्नी दो साल पहले किसी के साथ चली गई जिसके बाद जावेद का निकाह तीन माह पहले पांच जून को अमेठी के थाना मुसाफिरखाना के गंजनपुर गांव निवासी अलीमुद्दीन की पुत्री शमा बानो से हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की हत्या करने के बाद खुद सुनाई हैवानियत की कहानी

man surrender after his wife's murder

रविवार को पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचे जावेद पुत्र हामिद द्वारा अपनी क्रूरता की कहानी बताए जाने पर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी हतप्रभ रह गए। उसने बताया कि घटना के तीन दिन पहले पत्नी द्वारा मोबाइल फोन में अपना सिम लगा लेने को लेकर दोनो में विवाद हुआ था जिसके बाद पत्नी की पिटाई कर दी थी।

रविवार को शमाबानो ने जावेद के मोबाइल में अपना सिमकार्ड लगा लिया। इस पर जावेद ने फटाकारा तो शमाबानो ने भी मोबाइल तोड़ने की धमकी दे डाली। कहासुनी के बीच जावेद अपना आपा खो बैठा और पत्नी का सिर दीवार में टकराया जिससे वह नीचे गिर गई।

इसके बाद आरोपी ने घर के अंदर आंगन व कमरे बीच पड़ी पत्नी के चेहरे व सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। इतने के बाद भी उसका आक्रोश शांत नहीं हुआ तो समीप रखे बेलचा से उसके चेहरे व गर्दन पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। ये देख जावेद का सात वर्षीय पुत्र वारिस अली बाहर भागा और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी, लेकिन लोग जब तक कुछ समझते जावेद घर से भाग चुका था।

मां ने लिखाई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

man surrender after his wife's murder

इसके बाद वो सीधे थाना सुबेहा पहुंचा। वहां पर थानाध्यक्ष जावेद इकबाल पत्नी की हत्या की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने मौके की जांच कर आरोपी का गिरफ्त में ले लिया है। सूचना पर सीओ तौकीर अहमद, तहसीलदार राम दयाल वर्मा ने मौके पर पहुंच कर मोहल्ले में लोगों से घटना की बाबत जानकारी की और शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की सूचना पर पहुंची मृतका की मां रिजवाना ने पुलिस को बताया निकाह के बाद से जावेद दहेज में बाइक देने की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर पहले भी कई बार बार मारने पीटने की जानकारी फोन पर मृतका ने दी थी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने की शिकायत पर पुलिस ने दहेज के लिए हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

घटना स्थल का जावेद की क्रूरता की कहानी कर रहा था। मृतक के चेहरे पर बेरहमी के साथ बेलचा से वार करने पर उसके दांत टूट कर शव से कुछ दूरी पर पड़े थे और चारों ओर खून के छींटे फैले थे। घटना स्थल के समीप ही दो टूटे पड़े मोबाइल फोन वीभत्स घटना के पहले दोनों में हुए विवाद की कहानी बयां कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed