{"_id":"616bf0d20ff0f175b325aff4","slug":"man-slapped-a-girl-on-mirabai-marg-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: बाइक सवार ने युवती को मारा थप्पड़ और ले ली बाइक की चाबी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: बाइक सवार ने युवती को मारा थप्पड़ और ले ली बाइक की चाबी
Sun, 17 Oct 2021 03:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 Oct 2021 03:15 PM IST
सार
सड़क पर जा रही युवती की बाइक सवार से बहस हो गई। इस पर युवक ने उसे थप्पड़ मार दिया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
लखनऊ के मीराबाई मार्ग के चौराहे पर शनिवार शाम पैदल जा रही युवती को देख बुलेट सवार एक युवक रुक गया। दोनों में किसी बात पर नोकझोंक होने लगी तो युवती ने बुलेट से चाबी निकाल ली।
विज्ञापन
इस पर युवक ने युवती को गालियां दीं और बुलेट से उतरकर उसे जोरदार थप्पड़ मार दिया। इससे युवती सहम गई और चाबी लौटा दी। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। पूरा घटनाक्रम पास के एक सीसीटीवी में कैद हो गया।
विज्ञापन
मामला इंटरनेट मीडिया तक पहुंचा तो पुलिस ने बुलेट सवार युवक की तलाश शुरू की। हजरतगंज इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ल ने बताया कि आसपास के अन्य सीसीटीवी की फुटेज से गाड़ी का नंबर पता कर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। युवती के बारे में भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन