{"_id":"56dfbe234f1c1bd7158b4568","slug":"man-shoots-his-brother-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में दो भाइयों में जवाबी फायरिंग, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ में दो भाइयों में जवाबी फायरिंग, एक की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 09 Mar 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
भाई ने मारी भाई को गोली
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में एक भाई ने अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे को पुलिस पकड़कर ले गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पारा थाना क्षेत्र के शीतलपुरम इलाके के प्रॉपर्टी डीलर राजेश सिंह और उनके ठेकेदार भाई बृजेश सिंह के बीच काफी समय से रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
बुधवार सुबह राजेश सिंह अपनी बाइक से लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके की तरफ जा रहा था। तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र से उसका भाई बृजेश सिंह आ रहा था। बृजेश अपनी स्कॉर्पियो से था। भाई के सामने पड़ने पर राजेश ने बृजेश पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
फायर खाली गया। इतने में बृजेश अपनी गाड़ी से उतरा और उसने राजेश को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। बृजेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।