{"_id":"5bfd239ebdec2241d045a9c4","slug":"man-refuses-marriage-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिवइन रिलेशनशिप में रहा, सगाई की, ... फिर इस वजह से तोड़ दी मैरिज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिवइन रिलेशनशिप में रहा, सगाई की, ... फिर इस वजह से तोड़ दी मैरिज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 27 Nov 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के आशियाना निवासी एक युवती ने कानपुर निवासी आकाश गुप्ता समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि आकाश ने लिवइन रिलेशनशिप में रहने के बाद परिवारीजनों की सहमति से 11 फरवरी को उससे सगाई की थी। इसके बाद दहेज में 11 लाख रुपये की मांग की।
युवती के परिवारीजनाें ने असमर्थता जताई तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। युवती ने बताया कि आकाश उसके साथ एक बैंक में ही करता है। पीड़िता का आरोप है कि आकाश के घरवालों की प्रताड़ना और दहेज की मांग से पिता डिप्रेशन में चले गए और 19 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।
इसके बाद युवती के भाई ने आकाश व उसके परिवारीजनों से शादी के लिए काफी मानमनौव्वल किया, लेकिन दहेजलोभी तैयार नहीं हुए। प्रभारी निरीक्षक आशियाना अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि आकाश गुप्ता, कमलेश कुमार गुप्ता, आयुष गुप्ता, आकाश की मां और आकाश के चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।