{"_id":"5c41a44bbdec227386330c52","slug":"man-posted-objectionable-pictures-of-lady-on-facebook","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवती के आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर रिश्तेदारों को किया टैग, मैसेज भेजकर दे रहा है धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर रिश्तेदारों को किया टैग, मैसेज भेजकर दे रहा है धमकी
Fri, 18 Jan 2019 03:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 18 Jan 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के विभूतिखंड निवासी व गोमतीनगर के एक मल्टीप्लेक्स में काम करने वाली युवती ने रीयल एस्टेट कारोबारी दीनबंधु कुशवाहा पर फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो डालकर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़िता का कहना है कि दीनबंधु लगातार उसे कॉल, मेसेज और वॉट्सएप मेसेज भेजकर धमकी दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजीव द्विवेदी का कहना है कि युवती मूलरूप से बस्ती की रहने वाली है और यहां थाना क्षेत्र में किराए पर रहकर मल्टीप्लेक्स में नौकरी कर रही है।
करीब सवा साल पहले बहराइच के दीनबंधु कुशवाहा से उसकी मुलाकात हुई थी। वह यहां रहकर रीयल एस्टेट का काम कर रहा है। युवती की उससे दोस्ती हो गई। बाद में पता चला कि दीनबंधु पहले से शादीशुदा है तो उसने बातचीत बंद कर दी।

पुलिस और साइबर सेल में की शिकायत
इससे गुस्साए कुशवाहा ने फेसबुक पर युवती की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर बदनाम करना शुरू कर दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसकी आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर उसके रिश्तेदारों को टैग कर रहा है और मेसेज भेजकर धमकी दे रहा है। उसने युवती को तेजाब से जलाने की धमकी भी दी।
युवती ने बताया कि उसने पुलिस और साइबर सेल में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी का कहना है कि पुलिस अगर उसे जेल भेज देगी तो वह कुछ दिन में छूटकर फिर से उसका जीना हराम कर देगा। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पीड़िता की तरफ से बुधवार को केस दर्ज कर जांच की जा रही है।