फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man posted objectionable pictures of lady on facebook

युवती के आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर रिश्तेदारों को किया टैग, मैसेज भेजकर दे रहा है धमकी

Fri, 18 Jan 2019 03:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 18 Jan 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
man posted objectionable pictures of lady on facebook
डेमो
लखनऊ के विभूतिखंड निवासी व गोमतीनगर के एक मल्टीप्लेक्स में काम करने वाली युवती ने रीयल एस्टेट कारोबारी दीनबंधु कुशवाहा पर फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो डालकर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि दीनबंधु लगातार उसे कॉल, मेसेज और वॉट्सएप मेसेज भेजकर धमकी दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजीव द्विवेदी का कहना है कि युवती मूलरूप से बस्ती की रहने वाली है और यहां थाना क्षेत्र में किराए पर रहकर मल्टीप्लेक्स में नौकरी कर रही है।
विज्ञापन


करीब सवा साल पहले बहराइच के दीनबंधु कुशवाहा से उसकी मुलाकात हुई थी। वह यहां रहकर रीयल एस्टेट का काम कर रहा है। युवती की उससे दोस्ती हो गई। बाद में पता चला कि दीनबंधु पहले से शादीशुदा है तो उसने बातचीत बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और साइबर सेल में की शिकायत

man posted objectionable pictures of lady on facebook
इससे गुस्साए कुशवाहा ने फेसबुक पर युवती की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर बदनाम करना शुरू कर दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसकी आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर उसके रिश्तेदारों को टैग कर रहा है और मेसेज भेजकर धमकी दे रहा है। उसने युवती को तेजाब से जलाने की धमकी भी दी।

युवती ने बताया कि उसने पुलिस और साइबर सेल में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी का कहना है कि पुलिस अगर उसे जेल भेज देगी तो वह कुछ दिन में छूटकर फिर से उसका जीना हराम कर देगा। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पीड़िता की तरफ से बुधवार को केस दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed