{"_id":"6200df1616e38f1ab27312b5","slug":"man-murdered-in-poora-kalandar-thana-kshetra-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: टक्कर मार कर युवक को नाले में गिराया और फिर लोहे की राड से पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अयोध्या: टक्कर मार कर युवक को नाले में गिराया और फिर लोहे की राड से पीटकर मार डाला
Mon, 07 Feb 2022 02:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 07 Feb 2022 02:29 PM IST
सार
बदमाशों ने लग्जरी वाहन से टक्कर मार युवक को बाइक समेत नाले में गिरा दिया फिर लोहे की राड से सिर पर प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भदरसा के पिपरा ताल मोहल्ले के पास लग्जरी सवार बदमाशों ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर नाले में गिरा दिया। तत्पश्चात बदमाशों ने लोहे के राड से प्रहार कर भतीजे के साथ कचहरी जा रहे युवक को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस बाइक सवार युवक को मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
एसपी सिटी सीओ अयोध्या सहित पूरा कलंदर पुलिस मौके पर है। वहीं वाहन से भाग रहे बदमाशों को बाइक से पीछा कर रहे भदरसा क्षेत्र के लोगों ने बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के काजी सराय के निकट विनायकपुर गांव के पास वाहन छोड़कर भागे दो बदमाशों को बगल में काम कर रहे मनरेगा मजदूरों ने दौड़ाकर पकड़ लिया है।
विज्ञापन
मृतक बाइक सवार युवक की पहचान पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के पारा कैल निवासी सूरज दुबे पुत्र राम बहोर दुबे के रूप में की गई है।