{"_id":"61ebce75c0026347562edac7","slug":"man-murdered-in-para-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए युवक को बदमाशों ने मारी गोली, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए युवक को बदमाशों ने मारी गोली, मौत
Sat, 22 Jan 2022 02:59 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 22 Jan 2022 02:59 PM IST
सार
लखनऊ के पारा के सलेमपुर पतौरा गांव में हुई वारदात में एक युवक को गोली मार दी गई। वह जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के पारा केसलेमपुर पतौरा गांव में शुक्रवार देर रात को संदीप पाल (28) को बदमाशों ने गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसका शव खून से लथपथ खाली प्लॉट पर शनिवार सुबह मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। वारदात स्थल से कुछ दूरी पर संदीप की बाइक खड़ी मिली।
विज्ञापन
जन्मदिन की पार्टी से घर जा रहा था
एडीसीपी दक्षिणी राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक संदीप काकोरी का रहने वाला है। शुक्रवार रात वह सरोजनीनगर इलाके में एक जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर निकला था। देर रात वह लौट रहा था। प्लाट में शव पड़ा मिला और कुछ दूर पर कार खड़ी थी।
विज्ञापन
परिजनों ने किसी रंजिश की बात से इंकार किया है। रुपयों के विवाद, संबंधों और रंजिश समेत कई अन्य बिंदुओं पर हत्याकांड की जांच की जा रही है। वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश है। हत्या से संबंधित साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड भी पहुंच गई थी। डाग स्क्वायड प्लाट से बाइक तक गया। इसके बाद वापस चला आया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
दोस्त के साथ गया था पार्टी में
संदीप के भाई विक्रम पाल के मुताबिक वह शुक्रवार शाम को मनीष गौतम के साथ अपनी गाड़ी से निकला था। उसे रसूलपुर के रहने वाले आकाश गौतम ने कॉल कर बुलाया था। एडीसीपी दक्षिण राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक हत्याकांड के खुलासे के लिए हर बिंदु पर पड़ताल की जा रही है।