फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man murdered in maal thana kshetra in Lucknow.

अवैध संबंध में वारदात, कुल्हाड़ी से 30 वार कर युवक की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

Sun, 23 Aug 2020 06:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 23 Aug 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
Man murdered in maal thana kshetra in Lucknow.
सुरेंद्र (फाइल फोटो), हत्या के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के समेसी गांव निवासी सुरेंद्र यादव (32) की ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह खून से लथपथ उसका शव बाग में मिला। परिजनों ने गांव की एक महिला से नाजायज संबंध और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि आरोपी महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।

विज्ञापन


एसपी आदित्य लंगहे ने बताया कि सुरेंद्र यादव बख्शी का तालाब में अपने मामा रामचंद्र के साथ रहकर दूध का काम करता था। जन्माष्टमी में वह परिजनों से मिलने माल आया था, लेकिन घर के बजाय गांव के बाहर बने नारायणी देवी मंदिर में रुका था। मंदिर परिसर में उसके साथ अन्य लोग भी थे। रात करीब 11 बजे तक लोगों ने सुरेंद्र को देखा। इसके बाद वह गायब हो गया।
विज्ञापन


सुबह गांव के बाहर भगवानदीन के बाग में सुरेंद्र का खून से लथपथ शव मिलने पर हड़कंप मच गया। सुरेंद्र के परिवारीजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। सुरेंद्र के चेहरे, पीठ-पेट और हाथ-पैरों पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए गए थे। छोटे भाई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सुरेंद्र के गांव की एक महिला से नाजायज संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने महिला और उसके पति समेत परिवार के तीन अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। वीरेंद्र ने बताया कि सुरेंद्र और आरोपी महिला करीब डेढ़ साल पहले भाग गए थे। छह महीने दोनों एक साथ रहे, फिर महिला अपने घर लौट आई।

आठ माह पहले भी किया था लहूलुहान

करीब आठ महीने पहले महिला के पति व अन्य लोगों ने सुरेंद्र को लाठी-डंडे व बांका से हमला कर लहूलुहान कर दिया था। उस वक्त पुलिस से शिकायत की गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने सुरेंद्र के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर समझौता करा दिया था।

सुरेंद्र के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने अगर कार्रवाई की होती तो उसकी निर्ममता से हत्या नहीं होती। सुरेंद्र के पिता मूलचंद की पांच साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। परिवार में मां फूलमती के अलावा आठ भाई-बहन हैं। सुरेंद्र सबसे बड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed