{"_id":"610faa2f8ebc3e73842e8b00","slug":"man-murdered-in-dhammaur-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: बरामदे में सो रहे युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, बचाने आए भाई पर भी किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुल्तानपुर: बरामदे में सो रहे युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, बचाने आए भाई पर भी किया हमला
Sun, 08 Aug 2021 03:25 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 08 Aug 2021 03:25 PM IST
सार
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गांव निवासी अब्दुल नबी खान पुत्र हलीम खान शनिवार रात अपने बड़े भाई आखिर खान के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। रात लगभग 12 बजे अज्ञात बदमाशों ने अब्दुल नबी खान पर ताबड़तोड़ चाकुओं से प्रहार कर दिया।
विज्ञापन
अब्दुल नबी खान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धम्मौर थाने के हाजी पट्टी गांव में शनिवार की रात घर के बाहर बरामदे में सो रहे युवक की अज्ञात बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। भाई को बचाने आए उसके बड़े भाई को भी बदमाशों ने हमलाकर घायल कर दिया। घायल भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गांव निवासी अब्दुल नबी खान (20) पुत्र हलीम खान शनिवार रात अपने बड़े भाई आखिर खान के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। रात लगभग 12 बजे अज्ञात बदमाशों ने अब्दुल नबी खान पर ताबड़तोड़ चाकुओं से प्रहार कर दिया।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर नबी खान के बड़े भाई आखिर खान की नींद खुल गई। उसने भाई को बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसे भी मारकर घायल कर दिया। जब तक घर के अन्य लोग मौके पर पहुंचते हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष सीताराम यादव ने ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से दोनों भाइयों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने छोटे भाई अब्दुल नबी खान को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल बड़े भाई आखिर खान का इलाज किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।