{"_id":"60379dec95a97b073229cd88","slug":"man-murdered-his-beloved-got-arrested-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: शादी के लिए दबाव बनाने पर प्रेमिका का गला दबाकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहराइच: शादी के लिए दबाव बनाने पर प्रेमिका का गला दबाकर मार डाला
Thu, 25 Feb 2021 06:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 25 Feb 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार हुआ युवक।
- फोटो : amar ujala
बहराइच में प्रेमिका द्वारा शादी के लिए दबाव बनाने पर प्रेमी ने उसे गला दबाकर मार डाला। 15 दिन पहले हुई हत्या का खुलासा कोतवाली देहात पुलिस ने किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को दोनक्का तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। मृतक युवती गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी।
आरोपी युवक श्रावस्ती जिले के चन्दर्खा बुजुर्ग का रहने वाला है। युवती का शव कोतवाली देहात के गोलवाघाट के पास मिला है।
आरोपी ने पुलिस से पूछताछ में स्वीकार किया कि लंबे समय से युवती के साथ अफेयर था जिसे लेकर वह युवक पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। जिससे वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन