फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man murderd his wife in kanpur

अवैध संबंध के शक में पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा

Tue, 14 Apr 2015 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 14 Apr 2015 01:37 PM IST
विज्ञापन
man murderd his wife in kanpur

महाराजपुर में सोमवार को एक युवक ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। जंगल में शव के पास ही खून से सनी कुल्हाड़ी छोड़कर आरोपी भाग निकला।

विज्ञापन


शाम को जानवर चराने गए लोगों ने महिला का खून से लथपथ शव देखा तो 100 नंबर डायल कर सूचना दी। एसपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी और सीओ सदर अखिलेश सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


मृतका के पिता ने महाराजपुर थाने में दामाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
देवसान खेड़ा (डोमनपुर गांव) निवासी नंद किशोर केवट की शादी चंद्राणी से शादी हुई थी।

इनके तीन बच्चे सचिन (10), सोनी (7) और शिवा (3) हैं। महाराजपुर एसओ के मुताबिक जांच में पता चला कि नंद किशोर बेरोजगार और शराब का लती है।

परिवार के शख्स पर था शक

man murderd his wife in kanpur

चंद्राणी आर्थिक तंगी के चलते खेत में झोपड़ी बनाकर रहती थी और खेतों में मजदूरी करती थी। नंद किशोर उस पर शक करता था। कहता था कि उसकी पत्नी के परिवार के ही एक शख्स से संबंध थे।

एसओ ने बताया कि सोमवार सुबह चंद्राणी खाना पकाने के लिए जंगल लकड़ी काटने गई थी। उसके पीछे कुल्हाड़ी लेकर नंद किशोर भी पहुंच गया।

खांगल बाबा मंदिर के पास उस पर कुल्हाड़ी से कई प्रहार किए। इससे चंद्राणी की मौत हो गई। इसके बाद नंद किशोर मौके से फरार हो गया।
 
शाम करीब चार बजे गांव के लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इधर, बेटी की हत्या की सूचना पाकर फतेहपुर के गहना गांव में रहने वाले बैजनाथ परिवार के साथ देवसान पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed