फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man got married a second time for the purpose of dowry

बाइक की किश्त चुकाने के लिए रचा ली दूसरी शादी

Sat, 05 Jul 2014 11:26 AM IST
राजन परिहार/अमर उजाला, लखनऊ
राजन परिहार/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Jul 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
man got married a second time for the purpose of dowry

शादी जैसा पवित्र रिश्ता भी अब स्वार्थ और साजिश के तहत होने लगा है।

विज्ञापन


कहीं इसके पीछे कोई स्वार्थ साधता है, तो कहीं इसे कोई महज एक मजाक का रिश्ता मानता है।

ताजा माला लखनऊ से सटे इलाके बख्शी का तालाब का है, जहां एक युवक ने गाड़ी की किश्त नहीं चुका पा रहा था इसलिए दहेज के पैसे से इसे भरने के इरादे से दूसरी शादी कर डाली।

पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

man got married a second time for the purpose of dowry

हद तो तब हो गई जब बीकेटी में युवक ने बोलेरो की किश्तें चुकाने के इरादे से दूसरा ब्याह रचाया लेकिन दहेज की मांग पूरी न होने पर दूसरी पत्नी को घर से निकाल दिया।

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस के मुताबिक, माल के गांव निकरोजपुर निवासी अर्चना ने बीकेटी के गांव रामपुर बेहड़ा के जितेंद्र कुमार, इटौंजा के मलूकपुर निवासी प्रमोद, छोटा, गांव सिंहामऊ निवासी गुड्डू और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहना है दूसरी पत्नी का

man got married a second time for the purpose of dowry

अर्चना का कहना है कि पिछले साल 17 जुलाई को उसकी शादी जितेंद्र से हुई थी। इसके बाद पता चला कि जितेंद्र के परिवार में पहली पत्नी पूनम व तीन बच्चे हैं। जितेंद्र ने कुछ दिनों पहले कर्ज लेकर बोलेरो खरीदी थी।

इसकी किश्तें चुकाने के लिए उसने दूसरी शादी की थी। अर्चना का आरोप है कि ससुराल पहुंचते ही जितेंद्र व उसके परिवारीजनों ने कर्ज चुकाने के लिए नगदी की मांग शुरू की।

उसने शादी में मिले एक लाख रुपये व डेढ़ लाख के गहने और अन्य सामान पति को सौंप दिया। इसके बाद भी वह मायके से एक लाख रुपये और लाने की मांग करने लगा।

असमर्थता जताने पर धक्के मारकर घर से निकाल दिया। अर्चना ने बीकेटी थाने व पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।

सुनवाई न होने पर उसने कोर्ट में अर्जी दी थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जितेंद्र समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके तफ्तीश शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed