{"_id":"5715f0494f1c1bbe2e8b457b","slug":"man-committed-suicide-after-quarreling-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी व बच्चों को मायके भेज, युवक ने लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी व बच्चों को मायके भेज, युवक ने लगा ली फांसी
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Tue, 19 Apr 2016 02:20 PM IST
विज्ञापन
युवक ने लगायी फांसी
- फोटो : Demo pic
बाजाराखाला क्षेत्र में पत्नी व बच्चों को मायके भेजकर युवक अपने कमरे में फंदे से लटक गया। सोमवार सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर मकान मालिक ने खिड़की से झांका तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
पुलिस ने छानबीन करके शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से औरास उन्नाव निवासी कमलाकांत (30) पत्नी मीना व बेटे संग बाजारखाला स्थित ऐशबाग दारू गोदाम के पास अनूप के मकान में पहले तल पर किराए पर रहता था।
विज्ञापन
पत्नी के मुताबिक, दो दिनों से दोनों में झगड़ा चल रहा था। रविवार शाम पति ने पत्नी व बच्चे को बुद्धेश्वर से टैंपो में बैठाकर मायके भेज दिया। इसके बाद वह घर लौटा और दरवाजा बंद कर फंदे से लटक गया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह काफी देर तक कमलाकांत नहीं उठा तो मकान मालिक अनूप ने आवाज लगाई। आहट न मिलने पर खिड़की से झांका तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर बेटे संग पहुंची मीना का रो-रोकर बुरा हाल था।