{"_id":"4afd3194841257ea71b6114ebe0cc889","slug":"man-commits-suicide-after-fight-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के लिए पत्नी को पीटा, फिर लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के लिए पत्नी को पीटा, फिर लगा ली फांसी
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 10 Aug 2013 06:38 PM IST
विज्ञापन
पीजीआई क्षेत्र में घर पहुंचे पति को नशे में देख पत्नी ने टोक दिया। इस पर हुई कहासुनी के बाद पति ने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन
सुबह आवाज लगाने पर भी दरवाजा न खुलने पर पत्नी ने खिड़की से देखा तो पति फंदे पर लटक रहा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पीजीआई के सेक्टर डी-36 निवासी आशीष पांडेय (31) मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) था। परिवार में पत्नी रत्ना व एक छह वर्ष का बेटा है। आशीष नशे में धुत होकर घर पहुंचा।
विज्ञापन
रोज-रोज शराब पीने की आदत के चलते पत्नी ने विरोध किया। इसे लेकर दोनों में जमकर झगड़ा हुआ।
बात बढ़ने पर आशीष ने पत्नी को पीट दिया। इसके बाद अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर सो गया। सुबह उठने पर पत्नी ने आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर दरवाजा खोलना चाहा तो बंद था।
विज्ञापन
खिड़की से झांकने पर पति को फंदे से लटकता देख उसकी चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।