फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man beats brother-in-law

बहन को पीटने पर जीजा को धुना

Fri, 26 Jul 2013 01:22 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 26 Jul 2013 01:22 PM IST
विज्ञापन
man beats brother-in-law

बंथरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह कहासुनी के बाद गुस्साए पति ने पत्नी को पीट दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने बहनोई और उसके बड़े भाई को धुन दिया।

विज्ञापन


पीड़ित ने सालों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। जबकि महिला ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक, बंथरा के राधेखेड़ा निवासी राजनारायण ने किसी बात पर कहासुनी के बाद पत्नी किरन की पिटाई कर दी।

इससे क्षुब्ध किरन ने मायके फोन कर दिया। जानकारी पर भाई राधेलाल, होरेलाल और भतीजे लवकुश के साथ बहन की ससुराल जा पहुंचे। गुस्साए सालों ने विवाद बढ़ने पर तीनों ने मिलकर राजनारायण को लाठी-डंडों से पीट दिया।
विज्ञापन


बीचबचाव कराने पर उनके बड़े भाई जगतनारायण को भी पीट दिया। इसमें दोनों भाई घायल हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंच सालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed