फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man attempted to kill his wife in bahraich

अवैध संबंधों के चक्कर में पत्नी को गड़ासे से काटा

Sun, 12 Jul 2015 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बहराइच,बौंडी
ब्यूरो/अमर उजाला,बहराइच,बौंडी Updated Sun, 12 Jul 2015 03:11 PM IST
विज्ञापन
man attempted to kill his wife in bahraich

पत्नी ने अवैध संबंधों का विरोध किया तो पति हैवान बन गया। शुक्रवार देर रात उसने पत्नी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर गड़ासे से हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया।

विज्ञापन


ग्राम टेड़वा सिस्टीपुर के ग्रामीणों की सूचना पर मायके के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को हरदी थाने ले गए लेकिन वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। एसओ ने पीड़िता को भगा दिया।
विज्ञापन


फिर घरवालों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात में एसपी अस्पताल पहुंची और पीड़िता का हाल लिया। फिर एसओ को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पति, सास-ससुर और जेठानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम टेड़वा सिस्टीपुर टेड़िया गांव निवासी हसीना (24) के पति मोहम्मद अहमद का संबंध अरसे से गांव की ही एक महिला से है। हसीना इसका विरोध करती थी। कई बार मायके के लोगों ने भी अहमद को समझाया लेकिन उसकी हरकत बंद नहीं हुई।

अवैध संबंध की बात सुन खोया आपा

man attempted to kill his wife in bahraich

शुक्रवार देर रात हसीना जब खाना खा रही थी तभी मामले में फिर बातचीत शुरू हुई। हसीना ने अवैध संबंध का विरोध किया तो अहमद आग बबूला हो उठा।
उसने पत्नी पर हमला कर दिया। वह जान बचाकर बाहर भागी तो पति ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद गड़ासे से हमलाकर मरणासन्न कर दिया।

चीख-सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब पति शांत हुआ लेकिन कोई भी ससुरालीजन बचाने नहीं दौड़े। गांव के लोगों ने तत्काल हसीना के मायके खैराबाजार बौंडी में सूचना दी।

मायके के लोग रात में ही बेटी की ससुराल पहुंच गए। लहूलुहान हसीना को हरदी थाने ले गए लेकिन यहां पुलिस ने मामला सुनने के बजाए सभी को थाने से भगा दिया।

तत्काल परिवारीजनों ने एसपी को मामले से अवगत कराया। इसके बाद रात 11 बजे के आसपास बेहोश हसीना को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। रात 12 बजे के आसपास एसपी नेहा पांडेय ने अस्पताल पहुंचकर मरणासन्न महिला की स्थिति देखी।

हसीना की मां मरियम से बातचीत की तो मां ने दामाद के अवैध संबंधों का खुलासा किया। हरदी पुलिस की करतूत भी बयां की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed