फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man applied faviquick when he get failed to rape a girl in barabanki.

रेप में सफल नहीं हुआ तो दरिंदे ने छात्रा के मुंह और आंखों पर डाला फेविक्विक

Sun, 03 Jun 2018 01:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Updated Sun, 03 Jun 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
man applied faviquick when he get failed to rape a girl in barabanki.
demo pic

बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में बीए में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के मुंह व आंखों में फेविक्विक डाल दिया और भाग निकला। घटना के बाद परिवारीजनों के साथ थाने पहुंची छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


घटना थाना जंहागीराबाद क्षेत्र के एक गांव की है। शुक्रवार की रात छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ घर पर अकेली थी। माता, पिता खेत में मेंथा फसल की पेराई करने गए थे। आरोप है कि देर रात अचानक एक युवक छत के रास्ते से घर में घुस आया और छात्रा के साथ दुराचार करने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन


छात्रा ने इसका विरोध किया तो युवक ने अपनी जेब में रखी फेवीक्विक की शीसी निकाल कर उसके मुंह और आंखों में झोंक दिया। इससे उसके होठ चिपक गए और आंखें बन्द हो गईं। इसी बीच आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद तमाम लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिवारीजनों ने पूरी जानकारी दी। लोगों ने बताया कि आरोपी राजू अपने घर में छिपा है। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा का कराया गया इलाज, हालत बेहतर

man applied faviquick when he get failed to rape a girl in barabanki.
demo pic

रेप के प्रयास में असफल होने के बाद फेविक्विक डालने से पीड़ित छात्रा का पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद उसकी हालत बेहतर बताई जा रही है। चिकित्सीय परीक्षण के बाद पुलिस ने छात्रा को घर भेज दिया है। वारदात से ग्रामीणों में रोष है।

मामले पर जहांगीराबाद के प्रभारी निरीक्षक अक्षय कुमार का कहना है कि एक छात्रा के साथ रेप का प्रयास करने में असफल होने पर पड़ोसी युवक ने उसके आंखों व मुंह में फेविक्विक डाल दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा की हालत बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed