{"_id":"5982e35b4f1c1bcc0a8b481f","slug":"lucknow-university-student-involved-in-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगे शौक के लिए एलयू के छात्रों ने चुना लूट का रास्ता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महंगे शौक के लिए एलयू के छात्रों ने चुना लूट का रास्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 03 Aug 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
DEMO PIC
दो सगे भाई मो. रहमान व मारूफ महंगे कपड़े और रेस्टोरेंट में खाने-पीने के लिए लूट करते थे। महानगर पुलिस ने दोनों को मंगलवार रात निशातगंज फातिमा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मारूफ लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम कर रहा है। दोनों एक ही बाइक से वारदात अंजाम देने निकलते थे। आरोपियों के पास से लूट के तीन मोबाइल, दस हजार नकद और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
एएसपी ट्रांस गोमती हरेंद्र कुमार ने बताया कि तालकटोरा के आलमनगर मुरऊ निवासी मो. रहमान और मारूफ ने महानगर में लूट की पांच वारदात अंजाम दी हैं।
इंस्पेक्टर विकास पांडेय ने बताया कि मारूफ लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम कर रहा है। वहीं, बड़ा भाई रहमान सिलाई का काम करता है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में एसआई अजय प्रकाश त्रिपाठी, शशिकांत कन्नौजिया, विनोद कुमार यादव, बृजेश यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन