फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   love triangle

पति-पत्नी और वो ने किया सड़क पर ड्रामा

Tue, 21 Jan 2014 12:49 PM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Jan 2014 12:49 PM IST
विज्ञापन
love triangle

तेलीबाग बाजार में एक युवती के दो प्रेमियों में सोमवार दोपहर भिड़ंत हो गई। आर्यसमाज रीति से शादी कर चुके प्रेमी ने युवती को दूसरे युवक के साथ देखकर आपा खो दिया।

विज्ञापन


प्रेमिका को फटकारने का विरोध करने पर युवक को धुन दिया। पीजीआई थाने की पुलिस युवती को घर भेजने के साथ ही दोनों युवकों को थाने ले गई। पहले प्रेमी को बंदी बना लिया जबकि दूसरे को हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


पीजीआई थाने के इंस्पेक्टर अजीत सिंह चौहान ने बताया कि साउथ सिटी में रहने वाली एक युवती का चार साल पहले मोहल्ले के एक युवक से प्रेमप्रसंग था। युवक का दावा है कि उसने आर्य समाज तरीके से शादी भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों कई स्थानों पर घूमने भी गए थे। इस बीच गुड़गांव की एक कंपनी में अच्छी नौकरी मिलने पर धूमधाम से शादी का वादा कर चला गया। महीने में दो-तीन बार आता और उसका पूरा ध्यान रखता।

इस बीच प्रेमिका की किसी अन्य से नजदीकी की भनक पर अचानक आया था। तेलीबाग बाजार में युवती को दूसरे प्रेमी के साथ पकड़ लिया। युवती अपनी बहन को भी साथ लेकर निकली थी।

विरोध जताने पर झगड़ने लगी। कहासुनी के दौरान उसके साथ आया युवक उससे भिड़ गया। वहीं युवती ने सफाई दी कि पहले उसकी युवक से नजदीकी थी। लेकिन गुड़गांव जाने के बाद संबंध खत्म हो गए।


इस पर पुलिस ने युवती व उसकी बहन को घर भेजा और दोनों युवकों को थाने ले जाकर पूछताछ की। इसके बाद युवती के पहले प्रेमी को शांतिभंग के आरोप में बंदी बनाया। दूसरे प्रेमी को हकीकत से वाकिफ कराने के साथ सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed