{"_id":"80cc151d7553dc632898db92a923d409","slug":"loot-with-cop-in-kanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाल-ए-यूपी: यहां पर दरोगा को ही लूट लिया गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाल-ए-यूपी: यहां पर दरोगा को ही लूट लिया गया
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 17 Mar 2015 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में लुटेरे किस कदर बेखौफ होते हैं इसकी बानगी मंगलवार को कानपुर में देखने को मिली।
विज्ञापन
कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में कानपुर डीआईजी रेंज के ऑफिस में तैनात दरोगा देव नारायण शुक्ला मंगलवार को सुबह मॉर्निगवॉक के लिए निकले।
इस दौरान पता पूछने के बहाने पिस्टल लगाकर 2 बदमाशों ने चैन और अंगूठी लूट ली और भाग गए।
गौरतलब है कि शहर में लगातार पता पूछने के बहाने लूट की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं पुलिस की लचर कार्यशैली से अपराधियों के हौसले बुलंद है।
दरोगा द्वारा थाने में सूचना देने पर मौके पर सीओ कर्नलगंज आर एस तिवारी व ग्वालटोली एसओ फोर्स समेत छानबीन में जुटे हैं।