फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loot in Ramsanehighat in Barabanki.

वर्दीधारी बदमाशों का आतंक: बाराबंकी में लूटपाट, छह मकान व एक दुकान को बनाया निशाना

Tue, 04 Jan 2022 01:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 04 Jan 2022 01:02 PM IST
सार

बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट में वर्दीधारी बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया। बदमाशों ने छह मकान और एक दुकान में लूटपाट की और कई लोगों पर जानलेवा हमले कर दिए।

विज्ञापन
Loot in Ramsanehighat in Barabanki.
घटना के बाद पूछताछ करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट के भिटरिया चौराहे पर वर्दीधारी बदमाशों ने घरों दुकानों में जमकर लूटपाट की। लाखों के आभूषण व हजारों की नकदी उठा ले गए। वही तीन लोगों  की जमकर पिटाई भी की। पुलिस पिकेट स्मार्ट से 100 मीटर की दूरी पर हुई इस घटना ने पुलिस की चौकसी पर भी सवाल खड़े किए। हालांकि सुबह पुलिस कप्तान ने मौके पर पहुंचकर जांच किया और जल्द खुलासे के निर्देश मातहतों को दिए।

विज्ञापन


रामसनेहीघाट कोतवाली 500 मीटर व भिटरिया चौराहे  पर लगी पुलिस पिकेट से महज सौ मीटर की दूरी पर सोमवार की रात करीब 2:00 बजे वर्दीधारी बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने पहले शिव शंकर वैश्य के घर धावा बोला। दरवाजे पर लगे छह ताले तोड़कर अंदर पहुंचे। जहां उन्होंने शिव शंकर गुप्ता और उनकी पत्नी शांति गुप्ता को बंधक बनाकर महिला के जेवरात उत्तरवा लिए। विरोध करने पर शिव शंकर गुप्ता के सर पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


शोर सुन उनकी पोती आराध्या पहुंची तो उसके बाल नोच डालें। यहां से बदमाश शांति के कान के झुमके तथा गले की जंजीर के साथ ही बक्से में रखे करीब 10 हजार रुपये तथा शिव शंकर गुप्ता के जेब में दुकानदारी के 15 हजार रुपये लूट कर निकल रहे थे कि रास्ते में मिले बेटे कृष्ण कुमार पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने अनंतराम के घर को अपना निशाना बनाया और धारदार हथियार से हमला कर लूटपाट की। फिर बदमाशों ने भिटरिया निवासी गंगा शरण वैश्य की दुकान पर भी धावा बोला। रात में घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराया । जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसपी अनुराग वत्स ने घटना स्थल के समीप एक फ्लोर मिल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मातहतों को घटना के खुलासे के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed