फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loot in lucknow

सरेराह सराफा व्यवसायी से दस लाख की लूट

Tue, 17 Dec 2013 10:43 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 17 Dec 2013 10:43 AM IST
विज्ञापन
loot in lucknow

गुडंबा में बाइक सवार दो बदमाशों ने सोमवार शाम एक सराफा

विज्ञापन
व्यवसायी से दस लाख के गहनों से भरा बैग लूट लिया।

दुकान बंद कर रहे बेटे ने बदमाशों के पीछे बाइक दौड़ाई लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे। वारदात से आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।


जानकीपुरम के सेक्टर-एच निवासी गोविंद प्रसाद वर्मा की पहाड़पुर चौराहे के पास न्यू श्याम ज्वैलर्स नाम से दुकान है। बेटे सत्यम के अनुसार शाम 7:30 बजे दुकान बंद की।

करीब पांच किलो चांदी व 250 ग्राम सोने के गहने से भरा बैग लेकर पिता बाहर निकले और सत्यम दुकान बंद कर रहा था। इस बीच बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने धक्का देकर गोविंद से बैग छीन लिया।

सड़क पर गिरे गोविंद के शोर मचाने पर सत्यम पलटा और बाइक स्टार्ट कर बदमाशों के पीछे लगा दी। करीब चार किमी तक पीछा करने के बावजूद बदमाश बच निकले।

वारदात की जानकारी पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष राममूर्ति यादव ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात शुरू की।

सत्यम ने पुलिस को बताया कि काली बाइक को दौड़ा रहे बदमाश ने हेलमेट लगा रखा था, जबकि पिछली सीट पर सवार लुटेरे ने मंकी कैप से चेहरा छुपा रखा था।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू की है। पुलिस को शक है कि रैकी या सटीक मुखबिरी पर वारदात अंजाम दी गई है। लुटेरों ने किसी हथियार का इस्तेमाल किए बगैर बैग लूटा और भाग निकलने में सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed