बहू की दोस्ती थी नापसंद, ससुर ने किया शूटआउट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर क्षेत्र में एक वकील ने सोमवार रात अपने घर आकर झगड़ रहे पड़ोसी युवक को गोली से उड़ा दिया। चीख सुनकर दौड़े उसके मां-बाप पर भी गोलियां दागीं।
युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया जबकि, मां-बाप को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वकील अपनी विधवा बहू से पड़ोसी युवक की दोस्ती को लेकर खफा था।
पुलिस ने वकील को बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया है। बहू को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
वकील के घर आकर झगड़ने लगा युवक
पुलिस के मुताबिक, विशाल खंड-एक में रहने वाला एलएलबी छात्र अभिषेक द्विवेदी (23) सोमवार रात खाना खाने के बाद अपनी छत पर टहल रहा था। इस बीच पड़ोसी वकील रामनरेश पांडेय ने उस पर अपनी पुत्रवधू से संबंध का उलाहना देते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
अभिषेक ने उसे मुंह तोड़ जवाब दिया और आनन-फानन में उसके घर जा धमका। वहां झगड़े के दौरान रामनरेश ने लाइसेंसी बंदूक से उस पर गोली चला दी।
अभिषेक चीखने के साथ वहीं ढेर हो गया। बेटे की चीख व फायर की आवाज सुनकर अभिषेक का पिता उमाशंकर द्विवेदी व मां मिथलेश दौड़े। इस बीच दूसरी गोली लोड कर चुके उमाशंकर ने दंपती को निशाना बनाकर फायर झोंक दिया।
छाती पर गोली लगते ही उमाशंकर भी लुढ़क गया, जबकि हाथ में छर्रे लगने से घायल मिथलेश शोर मचाते हुए बाहर दौड़ी।
पड़ोसियों ने पुलिस को फोन कर दिया। थोड़ी देर में गोमतीनगर थाने की पुलिस मौके पर आ गई। रामनरेश को बंदूक समेत पकड़ कर थाने भेजा और तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित करने के साथ उसके माता-पिता को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
हत्या की एक यह भी हो सकती है वजह
मौका मुआयना करने के बाद एसएसपी ने बताया कि रामनरेश की बहू शकुंतला ने चार साल पहले अपने पति दुर्गेश की आत्महत्या के बाद तीन बच्चों की परवरिश के लिए घर के बाहर जनरल स्टोर खोला था।
ससुर उसे प्रताड़ित करता रहता था, जबकि पड़ोसी अभिषेक उसकी मदद करता था। अभिषेक से शकुंतला की नजदीकी रामनरेश व उसकी पत्नी ललिता को अखर रही थी। वह आए दिन अभिषेक पर टिप्पणी करता रहता था।
उधर, गोली का शिकार बने अभिषेक की बहन स्वाती ने पुलिस को जानकारी दी कि पड़ोसी वकील रामनरेश उसका मकान कब्जाने की फिराक में था। उसकी नाली का पानी अपने घर में आने पर अभिषेक ने आपत्ति जताई तो वह झगड़ने लगा और फायरिंग कर दी।
प्रताड़ना की रिपोर्ट लिखाई थी बहू ने
शकुंतला ने पुलिस को जानकारी दी कि चार साल पहले पति दुर्गेश द्वारा खुदकुशी कर लेने के बाद ससुर रामनरेश व ससुराल के अन्य लोगों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।
उसे घर से निकालने की कोशिश करने लगा था। इस पर उसने पति की मौत के छह महीने बाद उसने महिला थाने में ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उसने कहा कि रामनरेश ने शादी के बाद से उसके चरित्र पर लांछन लगाना शुरू कर दिया था। इसके चलते उसके पति दुर्गेश ने खुदकुशी की थी।