फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lady fought with Chain snatchers

लुटेरों को सबक सिखाने के लिए मां बन गई 'दुर्गा'

Wed, 09 Oct 2013 12:21 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 09 Oct 2013 12:21 PM IST
विज्ञापन
lady fought with Chain snatchers

लुटेरों को सबक सिखाने के लिए एक दुर्गावती ने सोमवार को दुर्गा का रूप धारण कर लिया।

विज्ञापन


वह अपनी बेटी के साथ देवी मां के भजन सुनने के लिए भतीजे के घर जा रही थीं। महिला के गले पर जब लुटेरों ने झपट्टा मारा तो डरने के बजाय न उन्होंने सिर्फ अपनी चेन पकड़ी बल्कि बहादुरी दिखाते हुए उनसे भिड़ गई।

छीनाझपटी में लुटेरे ने महिला को धक्का मारकर गिरा दिया और आधी चेन लेकर भाग खड़े हुए। इस बीच पुलिस ने वारदात की जानकारी होने से इन्कार किया है।

विज्ञापन

पढ़ें- बाप सीओ! बेटा चला रहा गैंग
विज्ञापन
विज्ञापन


गोमतीनगर के विवेक खंड निवासी केके पांडेय की पत्नी दुर्गावती (55) मंगलवार दोपहर बेटी अंजली के साथ चिनहट क्षेत्र के कमला नेहरू नगर कमता में अपने भतीजे अरविंद पाठक के घर कीर्तन में शामिल होने जा रही थीं।

टैंपो से उतर कर मां-बेटी ओवरब्रिज के नीचे से पैदल आगे बढ़ी ही थीं कि चिनहट तिराहे पर गोविंद प्लाजा के सामने स्कूटर की पिछली सीट पर बैठे बदमाश ने दुर्गावती के गले पर झपट्टा मार कर चेन लूटने का प्रयास किया।

इस पर दुर्गावती ने चेन जोर से पकड़ ली और लुटेरे से भिड़ गईं। दुर्गावती का यह रूप देखकर लुटेरों के होश गुम हो गए और वे भागने की फिराक में लग गए। इसी बीच उसके साथ चल रही बेटी ने भी मदद के लिए शोर मचाया।


पढ़ें- सावधान! यहां घूंघट की आड़ में चलता है ये खेल


उधर आपाधापी में लुटेरे ने दुर्गावती को जोरदार धक्का मारा जिससे वह गिर गईं उनके गिरते ही हाथ लगी आधी चेन लेकर साथी के साथ फरार हो गया।

इस बीच अंजली ने फुफेरे भाई अरविंद को फोन किया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और महिला का प्राथमिक उपचार कराया।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed