फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lady doctor committed suicide

सब कुछ तो ठीक था, फिर उसने क्यों की खुदकुशी?

Fri, 09 May 2014 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 May 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
lady doctor committed suicide

विकासनगर के सेक्टर-दो में बृहस्पतिवार दोपहर डिप्रेशन का शिकार महिला डॉ. अंकिता सेंगर (33) ने फंदे से लटक कर जान दे दी।

विज्ञापन


सीतापुर के आई हॉस्पिटल में संविदा पर तैनात डॉक्टर के पति केजीएमयू से डीएम कर रहे हैं। फांसी लगाने से पहले दोनों के बीच फोन पर लंबी बातचीत हुई थी।

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही छानबीन कर रही है। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

एसओ विकासनगर शिवशंकर सिंह के मुताबिक, मूलरूप से बिहार निवासी डॉ. अंकिता सेंगर की छह जुलाई 2008 को सीतापुर के गुरुद्वारा थामसन रोड के डॉ. अनुपम मेहरोत्रा से शादी हुई थी।

जानकारी के अनुसार दोनों ने उड़ीसा के सब्बलपुर से एमबीबीएस किया था। उनके एक दो वर्षीय बेटा आर्थव है।

ल्युकोमा सर्जरी से फैलोशिप के बाद डॉ अंकिता चार माह से सीतापुर के आई हॉस्पिटल में संविदा पर तैनात थी। जबकि, डॉ अनुपम केजीएमयू में लॉरी कार्डियोलॉजी में डीएम (डॉक्ट्रेट इन मेडिसिन) की पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन


डॉ दंपती विकासनगर के सेक्टर-दो स्थित ऑर्किट अपार्टमेंट में खुद के फ्लैट में रह रहे थे। डॉ. अनुपम के अनुसार बच्चे की तबियत खराब चलने के कारण अंकिता दस दिनों से अस्पताल नहीं जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछने पर भी बस इतना कहा कि कुछ अच्छा नहीं लग रहा है। अनुपम के अनुसार जून में परीक्षा के चलते वह पत्नी को समय नहीं दे पा रहे थे।

इसके चलते भी वह तनाव में थी। विकासनगर में ही रहने वाली ननद पूनम का कहना है कि 11 बजे भाभी का फोन आया था।

शॉपिंग के लिए जाने की बात कहते हुए उसने बेटे आर्थव को ले जाने को कहा और बोली की लौटते में ले लूंगी। इस पर पूनम घर जाकर भतीजे को अपने साथ ले गई थी। करीब 12.20 बजे अनुपम में पत्नी को फोन किया।

बातचीत के दौरान अंकिता बेहद भावुक हो गई। बातचीत के बदले अंदाज पर अनुपम ने उसे समझाते हुए कुछ देर में घर आने का आश्वासन दिया।

करीब सवा तीन बजे घर पहुंचने पर दरवाजा बंद था। बेल बजाने पर भी गेट न खुलने पर फोन मिलाया। कई बार बेल जाने के बावजूद कॉल रिसीव न होने पर अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी।


अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांसगोमती हबहबुल हसन, सीओ अलीगंज अखिलेश नारायन सिंह एवं एसओ विकासनगर मौके पर पहुंच गए।

पुलिस टीम जाली काटकर घर में घुसी। कमरा खोलते ही अंकिता फंदे पर लटकी नजर आई। शव उतारकर पुलिस ने छानबीन शुरू की। मौके से मिले सुसाइड नोट में उसने खुद को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed