फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kinnar murders his ex lover in luckow

नए प्रेमी के साथ मिलकर किन्नर ने की पुराने की हत्या

Sat, 16 Apr 2016 03:39 PM IST
Updated Sat, 16 Apr 2016 03:39 PM IST
विज्ञापन
kinnar murders his ex lover in luckow
क‌िन्नर महक - फोटो : Amar Ujala

लखनऊ के गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में किन्नर महक उर्फ जीशान ने नए प्रेमी इमरान खान की मदद से सोमवार रात नाका इलाके के युवक राहुल ओझा की हत्या करके शव रेलवे ट्रैक पर फेंका था। कड़ाई से पूछताछ में किन्नर ने जुर्म कुबूल लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने महक के साथ इमरान को भी शुक्रवार को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। एसओ गौतमपल्ली सुरेंद्र कुमार कटियार ने बताया कि नाका के पानदरीबा सब्जीमंडी लोकमान्यगंज निवासी राहुल ओझा (30) की हत्या के मामले में हुसैनगंज में दादामियां मजार के पास रहने वाले किन्नर महक और सदर कैंट के लकड़ी मोहाल स्थित झोपड़पट्टी निवासी इमरान खान उर्फ भइया को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


हत्या में नामजद महक ने कड़ाई से पूछताछ में कुबूला कि राहुल से उसके कुछ समय पहले तक संबंध थे। इस दौरान इमरान से मुलाकात हुई और उससे प्रेमप्रसंग हो गया। वह इमरान के साथ मौजमस्ती और उस पर खर्च करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान से संबंधों का राहुल विरोध कर रहा था। इसे लेकर कई बार झगड़ा हुआ। महक ने इमरान की मदद से उसे ठिकाने लगाने की योजना बना डाली। उसने कुबूला कि राहुल को सोमवार शाम बहाने से बुलाया। 

सिर पर किए सरिया और पत्थर से वार

kinnar murders his ex lover in luckow
इमरान - फोटो : Amar Ujala

उसके साथ सुनसान स्थान पर बैठकर शराब पी। राहुल को नशा चढ़ने पर इमरान की मदद से उसे पीटा और सिर पर सरिया व पत्थर से ताबड़तोड़ वार करके मार डाला। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव को घसीट कर रेलवे ट्रैक पर डाल दिया। 

महक और इमरान ने कुबूला कि वारदात अंजाम देने के बाद दोनों लोग कुछ दूर छिपकर नजारा देखते रहे। पुलिस द्वारा ट्रैक पर पड़े राहुल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजे जाने पर महक ने अस्पताल व गौतमपल्ली थाने जाकर जायजा लिया। हादसे का रूप देने की कोशिश में लगा था। 

पुलिस का कहना है कि बाराबंकी के सफदरगंज थाने के रामपुर खदरा का मूल निवासी जीशान उर्फ महक किन्नर ने काफी दिनों पहले हुसैनगंज इलाके में डेरा जमाया था। वह नेग मांगने के साथ चारबाग इलाके में विचरण करके गलत धंधा भी करता था। वहीं राहुल से दोस्ती हुई। इसके बाद इमरान को चंगुल में फंसाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed