फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kiler throw Dead body of women by diatance of 8 km

बेखौफ कातिल ने आठ किमी दूर फेंका महिला का धड़

Mon, 25 Mar 2019 02:10 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Mon, 25 Mar 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
Kiler throw Dead body of women by diatance of 8 km
पारा अपराध्ा - फोटो : अमर उजाला
महिला की हत्या करके उसके हाथ-पैर और सिर बैग में भरकर कृष्णानगर इलाके में फेंकने वाले बेखौफ कातिल ने आठ किमी. दूर पारा थाना क्षेत्र में धड़ फेंका। महिला की शिनाख्त और कातिल की सरगर्मी से तलाश का दावा कर रही पुलिस को रविवार सुबह एक लेखपाल की पत्नी ने अपने घर के पास लावारिस बोरी की सूचना दी।
विज्ञापन


क्रिस्टल केन शुगर की सिली हुई बोरी में गठरी में बंधी पॉलीथिन में महिला का धड़ निकला। इलाके में सनसनी फैल गई। कृष्णानगर में मिले हाथ-पैर और सिर का धड़ से मिलान कराने के साथ अन्य स्थानों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


पारा के बीबी खेड़ा स्थित नईबस्ती डूडा कॉलोनी में द हेमिल्टन अकादमी नामक स्कूल के पीछे रहने वाले लेखपाल अमरेंद्र कुमार सिंह की पत्नी कीर्ति सिंह रविवार सुबह दूध लेने घर से बाहर निकलीं। पास में खाली प्लॉट में लावारिस बोरी देखकर उन्होंने अपने पति को जानकारी दी और पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारा पुलिस ने गठरी खोली तो उसमें बोरी में महिला का धड़ बरामद होने की खबर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर पूर्वी सुरेश चंद्र रावत, क्षेत्राधिकारी आलमबाग संजीव कुमार सिन्हा, क्षेत्राधिकारी कृष्णानगर लाल प्रताप सिंह और पारा व कृष्णानगर के प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। 

धड़ को मॉर्च्युरी भेजकर वहां सुरक्षित रखे महिला के शरीर के पांच टुकड़ों से मिलान कराया गया। इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारियों की टीम ने लेखपाल अमरेंद्र व उनकी पत्नी कीर्ति से तहकीकात की। उनके घर के पास जाने वाले सभी मार्गों का जायजा लिया। पारा के प्रभारी निरीक्षक को द हेमिल्टन अकादमी पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने के आदेश दिए।

ब्रांडेड कंपनी व मॉल्स में छानबीन
लोहिया विश्वविद्यालय की पार्किंग में लावारिस मिले बैग में महिला के शरीर के पांच टुकड़े जिस पॉलीथिन में भरकर रखे गए थे, उसमें एक पर सर्जिकल आइटम का बारकोड था। इसी तरह महिला का धड़ जिस बोरी में भरकर फेंका गया, वह क्रिस्टल केन शुगर की थी। आमतौर पर मॉल में चीनी की ऐसी बोरियां मिलती हैं। पॉलीथिन व बोरी के आधार पर ब्रांडेड कंपनियों व मॉल्स को ध्यान में रख छानबीन शुरू की गई है।


सामने आया पुलिस की मुस्तैदी का सच
कृष्णानगर की सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ कि कातिल रात 3:17 बजे लंगड़ाते हुए पैदल पराग मार्ग पर निकला और बैग छोड़ फरार हो गया। यह तब हुआ जब एसएसपी ने इलाकाई पुलिस को मुस्तैद रहकर धड़ तलाशने के आदेश दिए थे। इतना ही नहीं चुनाव के मद्देनजर रात भर पुलिस चेकिंग व गश्त चलती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed