{"_id":"034d57d10c78312f9f48c91d063d2916","slug":"kednapping-on-the-name-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसी दोस्ती? नौकरी के नाम पर अगवा कर डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये कैसी दोस्ती? नौकरी के नाम पर अगवा कर डाला
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 06 Aug 2013 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियांव क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुछ युवक अपने ही दोस्त को अगवा कर ले गए। तीन दिन भटकने के बाद युवक की पत्नी ने उसके चार दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
प्रीति नगर समता चौराहा निवासी स्वराज कुमार उर्फ अंशु (27) को शुक्रवार रात करीब आठ बजे कन्हैयालाल उर्फ विजय बुलाकर ले गया था।
घरवालों ने बताया कि विजय नौकरी दिलाने की बात कहकर ले गया था। कुछ देर बाद अंशु ने पत्नी विनीता को फोन कर आने में देर होने की बात कही थी। रात में न आने पर विनीता ने अंशु का नंबर मिलाया तो फोन बंद था।
विज्ञापन
पूरी रात इंतजार के बाद शनिवार सुबह घरवालों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। घरवालों ने फिर विजय का नंबर मिलाया, तो वह भी बंद मिला।
इस बीच विजय ने अंशु के घर फोन किया और अगवा करने की बात कहकर सनसनी फैला दी। घबराए परिवार के लोग आनन-फानन में विजय के घर पहुंचे लेकिन वह नहीं मिला।
दो दिन तक सभी संभावित जगहों पर तलाश के बावजूद अंशु का कहीं पता नहीं चल सका। इस बीच विजय ने अपना मोबाइल कुर्सी रोड स्थित गुलाचीन मंदिर निवासी सोनू को दे दिया था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह पुलिस ने सोनू को दबोच लिया। वहीं अंशु की पत्नी ने विजय, सिपाहीलाल, अजय व पवन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।