{"_id":"60290a6d37056542531df744","slug":"jim-trainer-commits-suicide-in-a-hotel-room-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के भतीजे ने होटल के कमरे में खुद को गोली से उड़ाया, सुसाइड नोट में सामने आई वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पूर्व विधायक के भतीजे ने होटल के कमरे में खुद को गोली से उड़ाया, सुसाइड नोट में सामने आई वजह
Sun, 14 Feb 2021 11:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या।
- फोटो : amar ujala
गोमतीनगर के विवेकखंड-4 स्थित होटल त्रिमूर्ति पैलेस में प्रवीण कुमार पांडेय (33) ने खुद को गोली से उड़ा लिया। वह शनिवार से होटल में रुका था। शव कमरा नंबर 206 में बिस्तर पर पड़ा मिला। पास में पिस्तौल पड़ी थी। पुलिस के मुताबिक, प्रवीण जिम ट्रेनर था। कमरे से मिले सुसाइड नोट में एक युवती पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतक मऊ के मधुबन से पूर्व विधायक उमेश पांडेय का भतीजा बताया जा रहा है।
एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक, मऊ के हाजीपुर निवासी प्रवीण पांडेय लखनऊ में एक जिम में ट्रेनर था। दो साल पहले हादसे में पैर खराब होने के बाद वह बैसाखी के सहारे चलता था। प्रवीण के चाचा पूर्व विधायक उमेश चंद्र पांडेय विश्वासखंड में परिवार के साथ रहते हैं। प्रवीण का उनके घर आना-जाना था। एसीपी गोमतीनगर के मुताबिक, प्रवीण ने 12 फरवरी को होटल त्रिमूर्ति पैलेस में कमरा बुक कराया था। उसी दिन शाम को करीब पांच बजे होटल पहुंचा था। शनिवार दोपहर दो बजे प्रवीण ने खाने का ऑर्डर दिया था। इसके बाद कमरे से बाहर नहीं निकला। रविवार दोपहर होटल के कर्मचारी कमरे की सफाई के लिए पहुंचे। दरवाजा खटखटाया पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो कर्मचारियों ने मैनेजर राहुल को सूचना दी। राहुल ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो प्रवीण का खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा था। दाहिनी कनपटी पर गोली लगी थी।

Trending Videos
कमरे में मिला सुसाइड नोट
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर धीरज कुमार के मुताबिक, प्रवीण के कमरे में सुसाइड नोट मिला है इसमें एक महिला पर प्रताड़ना व ब्लैकमेल का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि महिला मूलरूप से सीतापुर की रहने वाली है। उसका लखनऊ के जानकीपुरम में निजी और डालीबाग इलाके में सरकारी आवास है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर फोरेंसिक विभाग को हैंडराइंटिंग मिलान के लिए भेजा है। महिला की पड़ताल करती हुई पुलिस जानकीपुरम के सहारा स्टेट पहुंची तो पता चा कि उसके पते पर कोई और रहने लगा है। पुलिस उससे संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
तीन साल पहले महिला ने दर्ज कराया था मुकदमा
प्रवीण के सुसाइड नोट में इस बात का भी जिक्र है कि महिला ने 2018 में हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया था कि प्रवीण उसे काफी समय से शादी करने का दबाव बना रहा है। विरोध पर भी पीछा नहीं छोड़ा। यही नहीं, प्रवीण ने ट्रिक फोटोग्राफी से उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया था। प्रवीण ने महिला के रिश्तेदारों को फोटो भेजकर बदनाम करने की कोशिश की। उसके साथ काम करने वाले सुचेंद्र से उसकी रेकी करवाई। विरोध पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।