{"_id":"fd0160bcee801ded91c7ae6b88602907","slug":"jagdish-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोलक मास्टर ने कर दिया भरोसे का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढोलक मास्टर ने कर दिया भरोसे का कत्ल
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 05 Aug 2013 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवधपुरी सर्वोदय नगर थाना गाजीपुर क्षेत्र में सूचना विभाग के लिए जनसंपर्क का काम करने वाले जगदीश वर्मा की ढोलक मास्टर ने बैट से पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
ढोलक मास्टर उन्हीं की संगीत कंपनी में काम करता था। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
सूत्रों के मुताबिक जगदीश का कुछ दिन पहले ढोलक मास्टर से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में कल रात करीब एक बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ जगदीश के घर पहुंचा।
विज्ञापन
पत्नी ने दरवाजा खोला और पानी लेने किचन चली गई। इस बीच ढोलक मास्टर अपने दोस्तों के साथ जगदीश के कमरे में जा पहुंचा और बैट से पीटकर उसकी हत्या कर दी।
पत्नी जब दरवाजा बंद करके ऊपर पहुंची तो नजारा देखकर उसकी चीख निकल पड़ी। उन्होंने पिंकी और उसके बेटे आदित्य को कमरे में बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सुबह चार बजे पिंकी के चीखने की आवाज सुनकर बगल में रहने वाले अभय ने उन्हें कमरे से बाहर निकाला और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ढोलक मास्टर की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।