{"_id":"beab10f8-f0f3-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"ips-s-guard-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPS का गार्ड झूल गया फांसी पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
IPS का गार्ड झूल गया फांसी पर
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Jul 2013 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के रिजर्व पुलिस लाइंस में प्रशिक्षु आईपीएस संजीव त्यागी के आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी का शव उसके कमरे में शुक्रवार सुबह लटकता मिला।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतारा और छानबीन शुरू की। तलाशी में पुलिस को गनर के कमरे से दवाइयां व नूर मंजिल का पर्चा मिला।
पुलिस के मुताबिक गनर मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। अवसाद के चलते उसने आत्महत्या कर ली।
मूलरूप से बाराबंकी निवासी कांस्टेबल अजय कुमार सरोज (30) रिजर्व पुलिस लाइंस में तैनात था। अजय की ड्यूटी प्रशिक्षु आईपीएस संजीव त्यागी के आवास पर लगाई गई थी।
विज्ञापन
अजय प्रशिक्षु आईपीएस के आवास के एक कमरे में रहता था। वह अक्सर अपने घर आता-जाता रहता था। बृहस्पतिवार दोपहर वह ड्यूटी के लिए पुलिस लाइंस आया और रात को अपने कमरे में ही ठहरा।
विज्ञापन
घर पर था अकेला
संजीव त्यागी के छुट्टी पर अपने घर जाने की वजह से अजय सरकारी आवास में अकेले ही था। सुबह काफी देर तक अजय के कमरे के बाहर न आने पर फॉलोवर ने आवाज लगाई। जब कुछ देर तक कोई आहट नहीं हुई, तो उसने कमरे में झांक कर देखा।
अंदर अजय का शव लटक रहा था। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस व वरिष्ठ अफसरों को दी।
सूचना पाकर पुलिस लाइंस के प्रतिसार निरीक्षक (प्रथम) कुलभूषण ओझा समेत कई पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने अजय का शव उतारा और पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अवसाद से पीड़ित था
पुलिस को अजय की जेब से मानसिक बीमारी की दवाइयां व नूर मंजिल अस्पताल का पर्चा मिला है। जानकारी पर अजय के पिता कांस्टेबल जानकी प्रसाद भी आ गए।
पिता ने बताया कि, अजय लंबे समय से बीमार था। उसका इलाज चल रहा था।