फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   investigation of 12 class student murder and rape.

डेढ़ घंटे की जांच में पुलिस ने हूबहू बनाया दरिंदगी का सीन

Wed, 24 Feb 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 24 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
investigation of 12 class student murder and rape.

सीएम व डीजीपी आवास के बीच 12वीं की छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या का सच जानने के लिए पुलिस ने मंगलवार सुबह चारों आरोपियों को लेकर क्राइम सीन रीक्रियेट किया।

विज्ञापन


राजधानी समेत आठ जिलों की फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे डीआईजी व एसएसपी ने मौका-ए-वारदात को आठ जोन में बांटकर छानबीन शुरू कराई। संगीन वारदात के खुलासे की कड़ियां जुड़ने लगीं लेकिन पुलिस को फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


डीआईजी रेंज डीके चौधरी ने बताया कि छात्रा से दरिंदगी और हत्या में रिक्शा चालक सद्गुरु, दीपू, गोल्फ क्लब के कैडी नासिर और माइकल के बयान में कुछ समानता है। लेकिन कई जगह इनके बयान एक-दूसरे से मेल नहीं खा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में चारों ने दरिंदगी कुबूली है लेकिन हत्या करने से उन्होंने इन्कार कर दिया। इसीलिए पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़कर सच जानने के लिए क्राइम सीन रीक्रियेट किया गया। इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई है।

तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी है। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इसके अलावा सद्गुरु व दीपू के नार्को व पॉलीग्राफ टेस्ट के प्रयास जारी हैं।

छात्रा की तरह की बनकर घटनास्‍थल पर पहुंची महिला कांस्टेबल

investigation of 12 class student murder and rape.

घटनाक्रम के समय को ध्यान में रखते हुए सादे कपड़ों में एक महिला कांस्टेबल मंगलवार सुबह आठ बजे छात्रा के घर के सामने से साइकिल लेकर निकली।

विभिन्न स्थानों से पार्क रोड होते हुए गोल्फ क्लब चौराहा पहुंची। चार स्थानों के सीसीटीवी फुटेज में नजर आई छात्रा के पहुंचने के समय और महिला कांस्टेबल को वहां तक पहुंचने में उतना ही वक्त लगा।

महिला कांस्टेबल ने लोहिया पथ के किनारे ढाल में बने मंदिर तक जाने के लिए कटी रेलिंग के पास साइकिल रोकी और मंदिर के चबूतरे तक पहुंची।

पुलिस ने इस तरह हूबहू क्रिएट किया क्राइम सीन

investigation of 12 class student murder and rape.

पुलिस की दो टीमों ने माइकल-नासिर व दीपू-सद्गुरु को उस स्थान पर बैठाया जहां वह घटना वाले दिन मौजूद थे। सबसे पहले माइकल और नासिर के बयान पर क्राइम सीन क्रियेट किया गया।

छात्रा को लघुशंका के दौरान दबोचे जाने की आशंका के चलते चबूतरे पर बैठी महिला कांस्टेबल कुछ देर बाद नाले की तरफ एकांत में जाकर बैठ गई। माइकल व नासिर को वहां ले जाया गया।

पुलिस टीम एक पुतले को छात्रा की ड्रेस पहनाकर लाई। माइकल व नासिर पुतला उठाकर करीब 50 मीटर दूर झाड़ियों के पीछे पेड़ तक ले गए। दोनों ने पुतले के गले पर फंदा कसा और पेड़ से बांधकर तय स्थान पर लौट आए।

सद्गुरु व दीपू को सोमवार को उनके बयान के आधार पर चिह्नित स्थान पर बैठाया गया। दोनों को पेड़ तक ले जाया गया। दीपू ने पेड़ से कसा फंदा खोला और छात्रा के साथ अमानवीयता की।

ऐसे जोड़ी गई वारदात की कड़ियां

investigation of 12 class student murder and rape.

क्राइम सीन - एक
दुनियादारी से अनजान छात्रा ने लोहिया पथ से गुजरने के दौरान मंदिर देखा। प्रैक्टिकल छोड़ने के तनाव के चलते छात्रा ने सड़क किनारे साइकिल खड़ी की और ढाल उतरकर मंदिर के चबूतरे तक पहुंची। कुछ देर सुस्ताने के बाद वह नाले की तरफ बढ़ी और बाएं एकांत में बैठ गई।

क्राइम सीन - दो
मंदिर से करीब 20 मीटर दूर माइकल व नासिर गांजा पी रहे थे। छात्रा के एकांत में जाने के दौरान उनकी नजर पड़ी। किसी और की मौजूदगी का पता लगाने के लिए माइकल ने ढेला फेंका जो छात्रा की बाई कनपटी के पीछे लगा और वह बेहोश होकर गिर गई। कोई हलचल न होने पर माइकल और नासिर उसके पास गए। नशे में माइकल व नासिर ने उसके साथ हैवानियत की।

क्राइम सीन - तीन
इसके बाद माइकल व नासिर ने आत्महत्या का रूप देने के इरादे से गले पर दुपट्टे का फंदा कसा। उसे लादकर झाड़ियों के बीच पेड़ तक ले गए। नशे व हड़बड़ाहट के चलते फंदे पर लटकाने में नाकाम रहने पर शव को तने के सहारे खड़ा करके पेड़ से बांध दिया। इस बीच आहट महसूस होने पर दोनों लोग गांजा पीने वाले स्थान पर लौट आए।

शरीर गर्म होने पर जीवित समझकर फंदा खोला

investigation of 12 class student murder and rape.

क्राइम सीन - चार
रिक्शा चालक सद्गुरु व दीपू नित्यक्रिया के लिए ढाल उतरे। नासिर व माइकल के साथ बैठकर गांजा के कश लगाए और 50 मीटर दूर झाड़ियों की तरफ जाकर बैठे। वहां से छात्रा को फंदे पर लटका देखा। दोनों लोग आनन फानन में मौके पर पहुंचे। शरीर गर्म होने पर उसे जीवित समझकर फंदा खोला। लेकिन बाद में इन लोगों ने भी छात्रा से दरिंदगी की। बाद में इन्हीं लोगों ने छात्रा का कोट उतार लिया।

लड़खड़ाने लगा माइकल, पीठ पर नाखून का निशान

सद्गुरु व दीपू ने बयान किया कि उन्होंने कुछ दूर गांजा पी रहे माइकल व नासिर को छात्रा का शव लटका होने की जानकारी दी। इस पर माइकल चला गया था। पुलिस को खटका कि लाश लटकी होने की बात पर लोग उसे देखने दौड़ते हैं, जबकि माइकल चलता बना। यानी कि उसे भांडा फूटने का डर था।

अफसरों ने सवालों की झड़ी लगाई लेकिन वह हत्या से इन्कार करता रहा। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने उसकी शर्ट उतरवाई। पीठ पर नाखून का निशान नजर आने पर पूछताछ शुरू हुई तो बोला कि प्रेमिका ने नाखून मार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed