फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   husband killed Wife in bahraich

इश्क...निकाह...फिर सिलबट्टे से कूंचकर मार डाला

Sun, 23 Mar 2014 01:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 23 Mar 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
husband killed Wife in bahraich

लखनऊ के युवक फहद ने छह माह पहले घरवालों के विरोध की परवाह न कर जिससे शादी की और अलग दुनिया बसाने का ख्वाब सजाकर बहराइच में जा बसा था, उसी ने शनिवार दोपहर अपने प्यार का खून कर डाला।

विज्ञापन


पहले सिलबट्टे से पत्नी का सिर कूंचकर मौत के घाट उतारा और फिर खुद फंदे पर लटकने की कोशिश कर रहा था।

चीखपुकार पर दौड़े पड़ोसियों ने उसे दबोच कर पुलिस को सौंप दिया।

क्या थी झगड़े की वजह?

husband killed Wife in bahraich

बकौल फहद, शनिवार वह काम पर निकला था। दोपहर घर लौटा तो हिना फांसी लगाने की कोशिश कर रही थी।

रोकने पर दोनों में तीखी झड़प हुई और एक साथ जिंदगी खत्म करने की बात कही। फहद ने पुलिस को बताया कि हिना ने उसके हाथ से मरने की इच्छा जताई।

इस पर उसने सिलबट्टा उसके सिर पर पटक दिया। इससे हिना की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल वालों पर लगाया आरोप

husband killed Wife in bahraich

युवक ने इस कृत्य के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उसने बताया कि आए दिन हिना और उसके बीच घरवालों को लेकर कहासुनी होती थी। बहराइच पुलिस ने दोनों के परिवारीजनों को तलब किया है।

बहराइच के दरगाह थाना प्रभारी उदयभान ने बताया कि मोहल्ला सलारगंज निवासी मो फहद (22) का दोपहर पत्नी हिना कुरैशी (19) से झगड़ा हुआ।

इस दौरान फहद ने हिना के सिर पर सिलबट्टे से वार करके उसे मार डाला। पुलिस ने हिना का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फहद को वारदात में इस्तेमाल सिलबट्टे समेत पकड़ लिया।

विज्ञापन

और ये रही पूरी प्रेमकहानी

husband killed Wife in bahraich

डालीगंज निवासी फहद ने पुलिस को बताया कि हिना से कई साल से प्रेमप्रसंग था।

हिना ने घरवालों से छुपकर 16 सितंबर को लखनऊ की एक मस्जिद में उससे शादी कर ली थी।

इस पर घरवाले भड़क उठे। इस पर प्रेमी युगल घर से भाग निकला। फहद ने सलारगंज में मुबारक अली के मकान का एक भाग किराए पर लिया। हिना के साथ वहां रहकर मजदूरी करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed